देश के प्रत्येक राज्यों की तरह ही बिहार राज्य में भी आर्थिक वर्ग से कमजोर तथा बेसहारा वृद्धि हो चुके लोगों की मदद करने हेतु बिहार वृद्धा पेंशन योजना को चलाया जा रहा है। वर्तमान में बिहार वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत पंजीकृत बुजुर्गों के लिए हर महीने ₹1100 तक की राशि दी जाती है।
राज्य में बिहार वृद्धा पेंशन योजना कई सालों से संचालित है जिसके अंतर्गत निरंतर ही पंजीकृत बुजुर्गों के लिए लाभ दिया जा रहा है। बताते चलें कि वर्ष 2025 में भी इस योजना के लिए आवेदन वाला पोर्टल सक्रिय कर दिया गया है।
वर्ष 2025 में इस महीने बिहार वृद्धा पेंशन योजना का आवेदन वाला पोर्टल सक्रिय हो जाने पर ऐसे बुजुर्ग व्यक्ति जो आवेदन करना चाहते हैं बे ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और अगले महीने से ही योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
वृद्धा पेंशन योजना (Vridha Pension Yojana)
बिहार वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत लोगों के लिए बिना किसी भेदभाव के लाभ दिया जा रहा है अर्थात इस योजना में महिला एवं पुरुष दोनों ही अपनी पात्रता के आधार पर योजना में जुड़ सकते हैं। पिछले समय की तुलना में अब बिहार राज्य में वृद्धा पेंशन योजना में कई प्रकार के कल्याणकारी संशोधन हो चुके हैं।
ऐसे बुजुर्ग व्यक्ति जो बिहार पर पेंशन योजना के अंतर्गत इस वर्ष जुड़ना चाहते हैं तथा आवेदन करने जा रहे हैं उन सभी के लिए आज हम इस आर्टिकल में योजना के सभी पहलुओं के बारे में विस्तारित जानकारी देने वाले है और साथ में आवेदन करने का सरल तरीका भी बताएंगे।
Vridha Pension Scheme 2025 Overview
| विभाग का नाम | समाज कल्याण विभाग |
| योजना का नाम | वृद्धा पेंशन योजना |
| राज्य | बिहार |
| वर्ष | 2025 |
| लाभ | ₹1100 पेंशन प्रतिमाह |
| लाभार्थी | समस्त पात्र बिहार निवासी |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| श्रेणी | सरकारी योजना |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.sspmis.bihar.gov.in/ |
वृद्धा पेंशन योजना के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility for Vridha Pension Yojana)
वृद्धा पेंशन योजना में निर्धारित पात्रता मापदंड निम्न प्रकार से हैं:-
- ऐसे बुजुर्ग व्यक्ति जो बिहार राज्य के मूल निवासी हैं उन्हीं के लिए इस योजना में शामिल किया जाता है।
- आवेदक बुजुर्ग की आयु 60 वर्ष या फिर उससे ऊपर की ही होनी अनिवार्य है।
- उसके लिए किसी भी प्रकार की अन्य सरकारी पेंशन प्राप्त न होती हो।
- आवेदक के नाम पर किसी भी प्रकार की आधिकारिक संपत्ति है बैंक बैलेंस ना हो।
वृद्धा पेंशन योजना का उद्देश्य
बिहार राज्य में निरंतर रूप से संचालित वृद्धा पेंशन योजना का उद्देश्य केवल यही है कि ऐसे बुजुर्ग के व्यक्ति जो आर्थिक रूप से बेहद ही कमजोर है तथा अब काम करने के लिए भी योग्य नहीं है उन सभी के लिए इस आपातकालीन स्थिति में सरकारी रूप से वित्तीय सहायता प्रदान करवाई जा सके।
इस सहायता के चलते अब वृद्ध व्यक्तियों को अपने जीवन यापन करने हेतु तथा अपनी दैनिक जरूरत को पूरा करने के लिए किसी दूसरे पर आश्रित होने की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि वे इस मासिक लाभ की मदद से अपने सभी प्रकार के खर्चो को आसानी के साथ चला पाएंगे।
वृद्धा पेंशन योजना की विशेषताएं
वृद्धा पेंशन योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:-
- इस योजना के अंतर्गत वृद्ध पंजीकृत लोगों के लिए हर महीने वित्तीय सहायता मिलती है।
- यह वित्तीय राशि डायरेक्ट बुजुर्ग व्यक्ति के व्यक्तिगत खाते में हस्तांतरित की जाती है।
- आर्थिक वर्ग से कमजोर बुजुर्गों के लिए बिना किसी भेदभाव के एक समान लाभ दिया जाता है।
- 60 वर्ष के बाद वृद्धा पेंशन योजना का लाभ उनके लिए आजीवन तक मिलता है।
वृद्धा पेंशन योजना ऑफलाइन आवेदन
जैसा कि हमने बताया है कि वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पत्रताओं के आधार पर ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जो व्यक्ति इस योजना में ऑफलाइन आवेदन करते हैं उनके लिए अपने नजदीकी सरकारी कार्यालय में प्रत्यक्ष रूप से जाना आवश्यक होता है। यहां पर वे वृद्धा पेंशन योजना का फॉर्म भर के तथा अपने समस्त दस्तावेजों के आधार पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
वृद्धा पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Vridha Pension Yojana)
वृद्धा पेंशन योजना में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया निम्न चरणों के मुताबिक पूरी होती है:-
- ऑनलाइन आवेदन हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर योजना में आवेदन वाली लिंक पर क्लिक करें।
- अब वृद्धा पेंशन योजना वाला पेज खुलेगा जहां पर सभी प्रकार की जानकारी को सेलेक्ट कर लेना होगा।
- अब अगले चरण में वोटर आईडी को दर्ज करके वेरिफिकेशन करना होगा और आधार नंबर भरना होगा।
- इसके बाद आधार तथा मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन कंप्लीट करें और जेनरेट ओटीपी को दर्ज करें।
- इसके बाद फॉर्म प्रदर्शित होगा जिसमें पूरी जानकारी भरनी होगी।
- अब आवेदक के डॉक्यूमेंट अपलोड करते हुए सबमिट कर दे।
- इस प्रकार से वृद्धा पेंशन योजना का ऑनलाइन आवेदन कंप्लीट हो जाएगा।
| Official Website | sspmis.bihar.gov.in |
| Home Page | Visit Now |
Vridha Pension Scheme Bihar 2025 – FAQs
वृद्धा पेंशन योजना क्या है?
वृद्धा पेंशन योजना बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई एक योजना है जिसमें उन्हें हर महीने वित्तीय सहायता और अन्य आवश्यक लाभ भी दिए जाते हैं।
वृद्धा पेंशन योजना में किस माध्यम से पैसा मिलता है?
वृद्धा पेंशन योजना में बुजुर्गों के लिए डीबीटी के माध्यम से खाता में पैसा मिलता है।
वृद्धा पेंशन योजना में आवेदन के बाद कितने दिनों में नाम जोड़ता है?
वृद्धा पेंशन योजना में आवेदन के 15 से 20 दिनों बाद ही नाम जोड़ दिया जाता है।