देश के हर व्यक्ति का यह अधिकार होता है कि वह शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े। इसके लिए उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा अपने राज्य के विद्यार्थियों के लिए बहुत से प्रयास किए जा रहे हैं। दरअसल राज्य सरकार ने अब होनहार छात्रों को फ्री टेबलेट स्मार्टफोन प्रदान करने की योजना को शुरू किया है।
इस तरह से हम आप बता दें कि विद्यार्थी अपनी शिक्षा को बिना किसी रुकावट के सही प्रकार से पूरा करते रहें इसके लिए इन्हें टेबलेट और स्मार्टफोन दिया जाता है। इस प्रकार से ऐसे विद्यार्थी जो कक्षा दसवीं या बारहवीं पास कर चुके हैं इन्हें टेबलेट स्मार्टफोन का लाभ फ्री में मिलेगा।
अगर आप भी उत्तर प्रदेश के एक विद्यार्थी हैं और आप इस योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो इसकी जानकारी जानने के लिए हमारा यह पोस्ट आपको पूरा पढ़ना होगा। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि यूपी फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना क्या है। इस योजना का उद्देश्य, पात्रता शर्तें, लाभ, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन कैसे किया जा सकता है।
यूपी फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना (UP Free Tablet Smartphone Yojana)
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने अपने सभी मेधावी विद्यार्थियों के लिए फ्री टेबलेट स्मार्टफोन वाली योजना को आरंभ किया है। दरअसल इस योजना को यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया है।
यहां आपको हम जानकारी के लिए बताते चलें कि योजना के अंतर्गत ऐसे विद्यार्थी जो कक्षा दसवीं और कक्षा 12वीं में अच्छे अंकों से पास हुए हैं इन सबको योजना का फायदा दिया जाएगा। इस प्रकार से यूपी फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना के माध्यम से सरकार चाहती है कि विद्यार्थी पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
दरअसल आज का जमाना डिजिटल बन चुका है और छात्रों को पढ़ाई के लिए टेबलेट या फिर स्मार्टफोन की आवश्यकता होती है। इसके माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन बहुत से कोर्स पढ़ सकते हैं और साथ ही तकनीकी क्षेत्र से भी खुद को जोड़ सकते हैं।
Free Tablet Smartphone Yojana 2025 Overview
| संचालक | उत्तर प्रदेश राज्य सरकार |
| योजना का नाम | यूपी फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| पात्रता | कक्षा दसवीं और बारहवीं में अधिकतम 65% अंक हासिल किए हों |
| लाभ | फ्री टेबलेट व स्मार्टफोन |
| लाभार्थी | उत्तर प्रदेश राज्य के समस्त योग्य छात्र एवं छात्राएँ |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| श्रेणी | सरकारी योजना |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://digishakti.up.gov.in/ |
यूपी फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना के लाभ (UP Free Tablet Smartphone Yojana Benefits)
उत्तर प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को इस योजना के माध्यम से बहुत सारे लाभ मिलते हैं जिनके बारे में हमने नीचे बताया है:-
- यूपी फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना के द्वारा दसवीं और बारहवीं कक्षा पास करने वाले छात्रों को दिया जाता है।
- ऐसे छात्र जिनके पास टेबलेट या फिर स्मार्टफोन नहीं है इन्हें पढ़ाई के लिए सरकार से मदद की जाएगी।
- विद्यार्थियों को सरकार डिजिटल शिक्षा से जोड़ना चाहती है और इसके लिए स्मार्ट मोबाइल फोन या फिर टेबलेट का होना आवश्यक है।
- छात्रों को अपनी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में कोई भी परेशानी नहीं होगी क्योंकि घर पर रहते हुए वे ऑनलाइन अपनी पढ़ाई कर सकते हैं या कोई कोर्स कर सकते हैं।
- ना केवल 10वीं और 12वीं कक्षा पास विद्यार्थियों को लाभ मिलता है बल्कि आईटीआई करने वाले और पॉलीटेक्निक संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को भी योजना का फायदा मिलता है।
यूपी फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना का उद्देश्य
यूपी फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना का मुख्य उद्देश्य यही है कि राज्य में शिक्षा के स्तर को गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए। इसलिए विद्यार्थियों के पास अपनी पढ़ाई को अच्छे से करने के लिए स्मार्ट मोबाइल या फिर टेबलेट होना आवश्यक है। दरअसल टेबलेट और मोबाइल का उपयोग करके छात्र अपनी शिक्षा को काफी सरलता के साथ कर सकते हैं।
इस प्रकार से यूपी सरकार चाहती है कि राज्य के सभी छात्रों की शिक्षा का विकास हो सके। यही कारण है कि ऐसे छात्र जिन्होंने दसवीं और बारहवीं कक्षा को पास कर लिया है और अच्छे अंक हासिल किए हैं इन्हें इस योजना के तहत फायदा मिलेगा।
यूपी फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना के लिए पात्रता (Eligibility for UP Free Tablet Smartphone Yojana)
उत्तर प्रदेश के जो भी विद्यार्थी यह चाहते हैं कि वे फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना का फायदा हासिल करें तो इसके लिए इन्हें कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना पड़ेगा:-
- आवेदक विद्यार्थी यूपी राज्य का रहने वाला मूल निवासी हो।
- विद्यार्थी ने कक्षा दसवीं और बारहवीं में अधिकतम 65% अंक हासिल किए हों।
- ऐसे छात्र जो उत्तर प्रदेश के किसी पॉलिटेक्निक या फिर आईटीआई के माध्यम से शिक्षा ले रहे हैं वे भी आवेदन जमा कर सकते हैं।
- आवेदक विद्यार्थी के घर की वार्षिक कमाई 2 लाख से कम हो।
यूपी फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (UP Free Tablet Smartphone Yojana Important Documents)
यदि आप एक होनहार विद्यार्थी हैं और आपने दसवीं और बारहवीं कक्षा में अच्छे अंक हासिल किए हैं तो ऐसे में आप अपना आवेदन जमा कर सकते हैं परंतु आपके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिएं जैसे:-
- आधार कार्ड
- कक्षा दसवीं व 12वीं की मार्कशीट
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक विवरण
- पासपोर्ट आकार फोटो
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
यूपी फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for UP Free Tablet Smartphone Yojana)
यूपी फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना हेतु आप सभी विद्यार्थियों को निम्नलिखित तरीके के माध्यम से अपना आवेदन जमा करना है ताकि आपको योजना के तहत फायदा मिलने में कठिनाई ना हो –
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश सरकार की फ्री टेबलेट वाली योजना की वेबसाइट पर जाना है।
- अब जो आपके सामने होम पेज आएगा यहां पर आपको यूपी फ्री टेबलेट योजना का लिंक क्लिक करना है।
- इसके पश्चात आपके सामने योजना का आवेदन पत्र आ जाएगा अब आपको इसे पूरा भरना है।
- आपको अपने आवेदन पत्र में नाम, माता-पिता का नाम और मोबाइल नंबर जैसी सारी जानकारी को लिखना है।
- फिर यूपी फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना से संबंधित सारे दस्तावेज अपलोड कर देने हैं।
- आगे फिर आपको अपना आवेदन फार्म चेक करने के बाद सबमिट कर देना है।
| Official Website | digishakti.up.gov.in |
| Home Page | Visit Now |
UP Free Tablet Smartphone Yojana Apply Online 2025 – FAQs
यूपी फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकेंगे?
फ्री टेबलेट और स्मार्टफोन पाने के लिए आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन दे सकते है।
यूपी फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना का लाभ कौन-कौन ले सकता है?
इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश राज्य के पात्र विद्यार्थी ही अर्जित कर सकते हैं।
यूपी फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
यूपी फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना का लाभ लेना है तो विद्यार्थी के 10वीं और 12वीं कक्षा में 65% से अधिक अंक होने चाहिए।