अगर आप एसबीआई बैंक शाखा के ग्राहक है तथा आपका खाता पिछले सालों से एसबीआई बैंक में खुला हुआ है तो ऐसे में आपके लिए बैंक शाखा के द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए जिसका नाम हर घर लखपति योजना है।
हर घर लखपति योजना के तहत एसबीआई के द्वारा रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम को शुरू किया गया है। इस स्कीम के अंतर्गत एसबीआई बैंक के ग्राहक निवेश करके एक साल में लाखों रुपए या फिर उससे अधिक तक का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
अगर हम सामान्य तौर पर कहे तो एसबीआई की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम निवेश स्कीम है। एसबीआई बैंक शाखा के यहां से ग्राहक जो अपनी सूक्ष्म आय को सुरक्षित करने के लिए निवेश करना चाहते हैं उन सभी के लिए यह स्कीम सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।
एसबीआई हर घर लखपति योजना (SBI Har Ghar Lakhpati Yojana)
एसबीआई का कोई भी ग्राहक अब लखपति होने का सपना पूरा कर सकता है क्योंकि वह रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम के अंतर्गत बिना किसी दबाव के अपनी अनुसार किसी भी छोटी वित्तीय किस्तों के माध्यम से यह फंड जोड़ सकते हैं। बताते चलें कि इस योजना में सामान्य तथा वरिष्ठ दोनों नागरिकों के लिए निवेश का मौका दिया जा रहा है।
अगर आप भी इसी प्रकार की योजना की तलाश में थे तो आपके लिए इस आर्टिकल के माध्यम से बिना देर किए संबंध सभी प्रकार के विवरण को जान लेना चाहिए और निवेश संबंधी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए ताकि आप योजना से जुड़कर लाखों रुपए तक की बचत कर सके।
SBI Har Ghar Lakhpati Scheme 2025 Overview
| योजना का नाम | एसबीआई हर घर लखपति योजना |
| प्रकार | रिकरिंग डिपॉजिट (RD) |
| बैंक का नाम | भारतीय स्टेट बैंक (SBI) |
| न्यूनतम निवेश राशि | 591 रुपए |
| ब्याज दर | सामान्य नागरिकों के लिए 6.75%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.05% |
| निवेश अवधि | न्यूनतम 3 वर्ष तथा अधिकतम 10 वर्ष तक की है |
| श्रेणी | सरकारी योजना |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://sbi.co.in/ |
एसबीआई हर घर लखपति योजना के लिए पात्रता (Eligibility for SBI Har Ghar Lakhpati Yojana)
एसबीआई हरघर लखपति योजना के तहत रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने के लिए निम्न प्रकार के पात्रता मापदंड आरेखित किए गए है:-
- इस स्कीम के अंतर्गत मूल रूप से भारतीय व्यक्ति ही निवेश करने के लिए पात्र है।
- ऐसे व्यक्ति जिनका एसबीआई बैंक शाखा में 6 महीने या उससे पहले का खाता हो वह निवेश कर सकते हैं।
- निवेश करने वाले व्यक्ति का एसबीआई बैंक में क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए।
- उसके पास संबंधित सभी प्रकार के अनिवार्य दस्तावेज उपलब्ध हो।
एसबीआई हर घर लखपति योजना में निवेश अवधि
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा चलाई जा रही हर घर लखपति योजना के अंतर्गत निवेशकों के लिए निवेश करने हेतु काफी अच्छी अवधि प्रदान की गई अर्थात वे अपनी आय के अनुसार स्कीम में न्यूनतम तीन वर्ष तथा अधिकतम 10 साल तक की अवधि के बीच में निवेश निरंतर रूप से कर सकते हैं।
एसबीआई हर घर लखपति योजना में न्यूनतम निवेश राशि
एसबीआई की हर घर लखपति योजना के अंतर्गत अगर हम न्यूनतम निवेश की बात करें तो यह मासिक रूप से 591 रुपए तक का होता है। अर्थात हर निवेशक के लिए इस न्यूनतम लिमिट के आधार पर ही हर महीने निवेश करना होता है इसके अलावा भी अपनी आय के आधार पर ज्यादा निवेश भी कर सकते हैं।
एसबीआई हर घर लखपति योजना की विशेषताएं
एसबीआई हर घर लखपति योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:-
- एसबीआई घर लखपति योजना में लंबी अवधि के लिए निवेश सुविधा प्रदान की गई है।
- बैंक शाखा के द्वारा निवेश राशि पर अच्छा खासा ब्याज भी प्रदान किया जाता है।
- इस योजना में निवेश संबंधी प्रक्रिया काफी आसान रखी गई है।
- महिला या पुरुष कोई भी व्यक्ति अपने नाम पर स्कीम में निवेश कर सकते हैं।
एसबीआई हर घर लखपति योजना में ब्याज दर (SBI Har Ghar Lakhpati Yojana Interest Rate)
एसबीआई के द्वारा हर घर लखपति योजना के तहत सामान्य नागरिकों के लिए तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए निवेश पर ब्याज दरों को अलग-अलग प्रकार से निर्धारित किया गया है अर्थात जो आम नागरिक इस स्कीम में निवेश करते हैं उनके लिए ब्याज दर वार्षिक रूप से 6.55% है।
इसके अलावा जो वरिष्ठ नागरिक एसबीआई हर घर लखपति योजना के अंतर्गत निवेश संबंधी प्रक्रिया में जुड़ते हैं तो उन सभी के लिए 7.05% के आधार पर वार्षिक रूप से ब्याज दिया जाएगा जो काफी आकर्षक बात है।
एसबीआई हर घर लखपति योजना के तहत निवेश खाता कैसे खोलें? (How to Open Account in SBI Har Ghar Lakhpati Yojana)
एसबीआई की तरफ से हर घर लखपति योजना के अंतर्गत निवेश खाता खोलने की सबसे सरल प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से है जिसके लिए निम्न चरणों का पालन करना होगा:-
- सबसे पहले आवेदक अपने समस्त अनिवार्य दस्तावेजों को लेकर एसबीआई शाखा में पहुंचे।
- यहां से हर घर लखपति योजना के बारे में डिटेल जाने और आवेदन पत्र प्राप्त करें।
- योजना के फॉर्म में निर्देशित जानकारी को पूर्ण रूप से भरना होगा।
- फॉर्म भर जाने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को जोड़ें और इसे वेरिफिकेशन हेतु काउंटर पर जमा करें।
- वेरिफिकेशन कंप्लीट हो जाने पर योजना में खाता खुल जाएगा इसके बाद निवेशक निरंतर रूप से निवेश कर सकते हैं।
| Official Website | Sbi.co.in |
| Home Page | Visit Now |
SBI Har Ghar Lakhpati 2025 – FAQs
एसबीआई हर घर लखपति योजना क्या है?
एसबीआई हर घर लखपति योजना बचत संबंधी एक योजना है जिसमें निवेशक छोटी-छोटी रकम की बचत करके लाखों रुपए तक का इंतजाम कर सकते हैं।
एसबीआई हर घर लखपति योजना का बचत फंड कैसे निकाले?
एसबीआई हर घर लखपति योजना का बचत फंड मैच्योरिटी पूरी हो जाने के बाद निर्धारित नियम एवं शर्तों के आधार पर निकाल सकते हैं।
एसबीआई हर घर लखपति योजना का उद्देश्य क्या है?
एसबीआई हर घर लखपति योजना का उद्देश्य लोगों के लिए बचत संबंधी अवसर प्रदान करना है।