Reliance Foundation Scholarship 2025: रिलायंस फाऊंडेशन स्कॉलरशिप के लिए ऐसे करें आवेदन

ऐसे अभ्यर्थी जो कक्षा 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं तथा स्नातक या फिर आगे किसी भी प्रकार के पाठ्यक्रम की तैयारी करने वाले हैं परंतु उनके पास आगे की पढ़ाई हेतु खर्च उठाने की पर्याप्त क्षमता नहीं है तो ऐसे में उनके लिए रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा बहुत ही बड़ी घोषणा कर दी गई है।

रिलायंस फाउंडेशन के तहत आधिकारिक नोटिस को जारी करते हुए यह बताया है कि देशभर के होनहार तथा पढ़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए शैक्षिक क्षेत्र में विशेष प्रकार की छात्रवृत्ति प्रदान करवाई जाएगी जिसकी मदद से आगे की पढ़ाई को बिना किसी हस्तक्षेप के सुचारू रख पाएंगे।

इस महत्वपूर्ण घोषणा के तहत यह भी स्पष्ट किया गया है कि रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से देश भर के प्रतिभाशाली टेबल 5000 तक अभ्यर्थियों के लिए हर वर्ष इस छात्रवृत्ति का प्रबंध करवाया जाएगा। इन 5000 अभ्यर्थियों का चयन उनके अंकों तथा प्रतिभा के आधार पर होगा।

रिलायंस फाऊंडेशन स्कॉलरशिप (Reliance Foundation Scholarship)

आपकी जानकारी के लिए बता दे की रिलायंस फाऊंडेशन स्कॉलरशिप स्कीम 2025 में लड़के तथा लड़कियों के लिए विशेष रूप से सामान्य दी जा रही अर्थात इस स्कीम में बिना किसी भेदभाव के उनकी योग्यताओं के आधार पर यह विशेष छात्रवृत्ति प्रदान करवाई जाएगी।

जो अभ्यर्थी छात्रवृत्ति प्राप्त करने के इच्छुक हैं उन सभी के लिए रिलायंस फाऊंडेशन स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत आवेदन करना आवश्यक होगा। अगर उनका आवेदन स्वीकृत होता है तो ही वे प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए सिलेक्ट हो पाएंगे।

रिलायंस फाऊंडेशन स्कॉलरशिप स्कीम का आवेदन कार्य डिपार्ट के आधिकारिक पोर्टल पर ही किया जा रहा है। आवेदन करने जा रहा है अभ्यर्थी आवेदन से पहले पोर्टल पर सभी प्रकार की जानकारी को एक बार अच्छे से सुनिश्चित कर ले।

Reliance Scholarship 2025 Overview

विभाग का नामरिलायंस फाउंडेशन स्नातक छात्रवृत्ति
योजना का नामरिलायंस फाऊंडेशन स्कॉलरशिप
योग्यता12वीं में 60% या उसे अधिक हो
स्कॉलरशिप की राशिसालाना ₹200000 से लेकर ₹6 लाख रुपए तक
लाभार्थीभारत के समस्त योग्य छात्र एवं छात्राएं
अंतिम तिथि15 अक्टूबर 2025
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.scholarships.reliancefoundation.org/

रिलायंस फाऊंडेशन स्कॉलरशिप के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility for Reliance Foundation Scholarship)

रिलायंस फाऊंडेशन स्कॉलरशिप स्कीम के कुछ विशेष पात्रता मापदंड निम्न प्रकार से है।-

  • इस स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत देश भर के सभी राज्यों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • केवल वही अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे जो स्नातक या फिर आगे के पाठ्यक्रम में अध्यनरत है।
  • आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की कक्षा 12वीं में 60% या उसे अधिक हो।
  • उसके परिवार की आर्थिक वार्षिक रूप से 15 लाख रुपए या उससे कम ही होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी के अभिभावक किसी भी प्रकार के सरकारी रोजगार में संलग्न ना हो।

रिलायंस फाऊंडेशन स्कॉलरशिप की धनराशि

रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत करोड़ों रुपए का खर्च किया जाने वाला है क्योंकि कंपनी के द्वारा ऐसा सुनिश्चित किया गया है कि अभ्यर्थियों के लिए सालाना ₹200000 से लेकर अधिकतम ₹6 लाख रुपए तक की छात्रवृत्ति प्रदान करवाई जाएगी जिससे वे अपनी पढ़ाई संबंधी पूरे खर्चे को आसानी से उठा पाएंगे।

बताते चले कि अभ्यर्थियों के लिए यह छात्रवृत्ति उनके पाठ्यक्रम तथा डिग्री के हिसाब से अलग-अलग प्रकार से दी जाएगी। छात्रवृत्ति को बिना किसी हस्तक्षेप के आवेदन के आधार पर अभ्यर्थी के खाते में पहुंचाया जाना सुनिश्चित हुआ है।

रिलायंस फाऊंडेशन स्कॉलरशिप के लाभ (Reliance Foundation Scholarship Benefits)

रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से अभ्यर्थियों के लिए दी जा रही है स्कॉलरशिप के लाभ निम्न प्रकार से हैं।-

  • उनके लिए अपनी आगे की पढ़ाई हेतु आकर्षक वित्तीय सहायता मिल पाएगी।
  • होनहार अभ्यर्थी अब बिना किसी रूकावटों के अपनी पढ़ाई को निरंतर सुचारू रख पाएंगे।
  • ऐसे अभ्यर्थी जो प्रतिभाशाली हैं वह अपनी योग्यता के आधार पर अच्छा खास मुकाम भी हासिल कर सकेंगे।
  • इस छात्रवृत्ति स्कीम के तहत देश में शैक्षिक स्तर को भी काफी मजबूती एवं बढ़ावा मिल पाएगा।
  • ऐसे व्यक्ति जो आर्थिक पूंजी ना होने की वजह से बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते हैं अब उनके लिए भी काफी प्रोत्साहन मिलेगा।

रिलायंस फाऊंडेशन स्कॉलरशिप के लिए अभ्यर्थियों का चयन

ऐसे अभ्यर्थी जो रिलायंस फाऊंडेशन स्कॉलरशिप स्कीम के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए आवेदन करते हैं उनका चयन विशेष तरीके से किया जाता है। बताते चलें कि आवेदन के बाद अभ्यर्थियों के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित करवाया जाता है जिसमें सभी आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अपनी उपस्थिति देनी अनिवार्य होती है।

जो अभ्यर्थी अपनी योग्यता तथा प्रदर्शन के आधार पर एप्टीट्यूड टेस्ट में सफलता हासिल करते हैं उनके लिए मेरिट के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किया जाता है। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों ही छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए आधिकारिक रूप से दावेदार होते हैं।

रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Reliance Foundation Scholarship)

रिलायंस फाऊंडेशन स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने हेतु ऑनलाइन चरण निम्न प्रकार से व्यवस्थित है।-

  • सबसे पहले रिलायंस फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आपके लिए रिलायंस फाउंडेशन अंडर ग्रेजुएट स्कॉलरशिप 2025 का ऑप्शन मिलेगा उसे सेलेक्ट करें।
  • अब अगला पेज खुलेगा जहां पर रजिस्टर्ड होने की आवश्यकता होगी।
  • अपनी जानकारी के तौर पर रजिस्टर्ड हो जाने के बाद प्राप्त आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें और आगे बढ़े।
  • लॉगिन हो जाने के बाद स्कॉलरशिप का एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें पूरी जानकारी भरे।
  • अब अभ्यर्थी के डॉक्यूमेंट से अपलोड करते हुए सबमिट कर देना होगा।
Official Websitescholarships.reliancefoundation.org
Home PageVisit Now

FAQs

रिलायंस फाऊंडेशन स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन के अंतिम तिथि क्या है?

रिलायंस फाऊंडेशन स्कॉलरशिप स्कीम में आवेदन के लिए अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2025 तक की है।

रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप एप्टीट्यूड टेस्ट कब होगा?

रिलायंस फाऊंडेशन स्कॉलरशिप एप्टीट्यूड टेस्ट आवेदन का कार्य पूरा हो जाने के बाद ही करवाया जाएगा।

पिछले वर्ष रिलायंस फाऊंडेशन स्कॉलरशिप के लिए आवेदन संख्या क्या थी?

पिछले वर्ष रिलायंस फाऊंडेशन स्कॉलरशिप के तहत एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे।

Leave a Comment