राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा शिक्षित तथा बेरोजगार उम्मीदवारों के लिए सरकारी रोजगारों पर संलग्न होने का बहुत ही अच्छा तथा शानदार अवसर दिया जा रहा है क्योंकि विभाग के द्वारा जून महीने में 19 तारीख को ग्राम विकास अधिकारी के विशेष पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी के लिए 850 पद रिक्त किए गए हैं जिन पर महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं तथा अपनी योग्यताओं के आधार पर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में इन विशेष पदों पर कार्यरत होकर अपनी सेवा दे सकते हैं।
19 जून 2025 से भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो जाने के साथ ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को भी सक्रिय किया गया है अर्थात जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं वह एक महीने के दायरे में अपने आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर सबमिट कर सकते हैं।
राजस्थान वीडीओ भर्ती (Rajasthan VDO Recruitment)
राजस्थान ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया को एक महीने के लिए सक्रिय किया गया है जिसकी अंतिम तिथि 19 जून से लेकर 18 जुलाई 2025 तक ही है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करने की सोच रहे हैं उनके पास अब आवेदन हेतु कुछ ही दिनों का समय शेष बचा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्रामीण विकास अधिकारी की भर्ती में अधिकांश महत्व ग्रामीण क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए ही दिया जा रहा है अर्थात उनके लिए भर्ती में विशेष प्रकार के आरक्षण भी संदर्भित किए गए हैं जिसकी जानकारी आवेदन से पहले नोटिफिकेशन में जरूर चेक कर ले।
Rajasthan VDO Vacancy 2025 Overview
| विभाग का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड |
| भर्ती का नाम | राजस्थान वीडीओ भर्ती (Rajasthan VDO Recruitment) |
| पद का नाम | ग्राम विकास अधिकारी |
| आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 19 जून 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 18 जुलाई 2025 |
| कुल रिक्तियां | 850 पद |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://rssb.rajasthan.gov.in/ |
राजस्थान वीडीओ भर्ती के लिए योग्यता (Eligibility for Rajasthan VDO Recruitment)
राजस्थान की ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास निम्न योग्यताओं का होना जरूरी है।-
- उम्मीदवार अपनी बेसिक कक्षाओं में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुआ हो।
- इसके अलावा उसके पास संबंधित विषयों में स्नातक की डिग्री भी होनी जरूरी है।
- उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर चित्र में विशेष प्रकार का सर्टिफिकेट हो।
- उसके पास देवनागरी संस्कृत लिपि जैसी महत्वपूर्ण भाषाओं का ज्ञान हो।
- अन्य योग्यता संबंधी विवरण को नोटिफिकेशन में विस्तार पूर्वक चेक करना।
राजस्थान वीडीओ भर्ती के लिए आवेदन शुल्क (Rajasthan VDO Recruitment Application Fee)
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती में आवेदन करने के लिए कुछ विशेष शुल्क का निर्धारण भी किया गया है जो श्रेणी बार अलग-अलग प्रकार से भुगतान करना आवश्यक होगा। बता दे की राजस्थान के बाहर के और सामान्य श्रेणी की उम्मीदवारों के लिए ₹600 का आवेदन शुल्क लग रहा है।
इसके अलावा आरक्षित श्रेणियां में आने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए और साथ में विकलांग पूर्व सैनिक जैसे उम्मीदवारों को यह आवेदन शुल्क केवल ₹400 तक का होगा। आरक्षण के तौर पर महिलाओं उम्मीदवारों के लिए भी यही शुल्क निर्धारित किया गया है।
राजस्थान वीडीओ भर्ती के लिए आयु सीमा (Age Limit for Rajasthan VDO Recruitment)
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में आयु सीमा का प्रावधान निम्न प्रकार से है।-
- भर्ती में न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष या फिर उसके ऊपर की रखी गई है।
- अधिकतम आयु सीमा का प्रावधान 40 वर्ष तक है अर्थात इससे ऊपर की उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकेंगे।
- आरक्षित श्रेणी के लिए आयु सीमा में विशेष प्रकार की छूट भी दी जा रही है।
- आयु सीमा की गणना को 1 जनवरी 2026 के अनुसार किया जाएगा।
राजस्थान वीडीओ भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया (Rajasthan VDO Recruitment Selection Process)
राजस्थान की ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती में आवेदन कर चुके हैं या फिर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बता दें कि विभाग के द्वारा उम्मीदवारों का चयन चार चरणों के अंतर्गत विधिवत रूप से पूरा किया जाएगा।
भर्ती के पहले चरण में उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन होगा इसके बाद जो उम्मीदवार इस परीक्षा में चयनित होते हैं उन सभी की दस्तावेज सत्यापित करवाए जाएंगे। तीसरे चरण में उनके मेडिकल चेकअप होंगे और चौथे चरण में अंतिम फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
राजस्थान वीडीओ भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे? (How to Apply for Rajasthan VDO Recruitment)
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया निम्न चरणों के मुताबिक पूरी होगी।-
- आवेदन हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां से आपके लिए होम पेज में कैंडिडेट कॉर्नर वाला सेक्शन मिलेगा उसमें एंटर करें और एडवर्टाइजमेंट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- अब आपके लिए राजस्थान की ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती का नोटिफिकेशन मिल जाएगा उसमें जाना होगा।
- यहां से भर्ती की पूरी जानकारी पड़े और एप्लीकेशन फॉर्म तक पहुंचे।
- एप्लीकेशन फॉर्म में सभी प्रकार की जानकारी भरे और डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
- इसके बाद आवेदनशुल्क को जमा करना होगा और सबमिट ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
| Official Website | Rssb.rajasthan.gov.in |
| Home Page | Visit Now |
Rajasthan VDO Bharti 2025 – FAQs
राजस्थान वीडीओ भर्ती में अनुसूचित क्षेत्र के लिए कितने पद हैं?
राजस्थान वीडीओ भर्ती में अनुसूचित क्षेत्र के लिए 167 पद दिए गए हैं।
राजस्थान वीडीओ भर्ती में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए पद संख्या क्या है?
राजस्थान वीडीओ भर्ती में गैर अनुसूचित क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए 683 पद दिए गए हैं।
राजस्थान वीडीओ भर्ती की परीक्षा कब होगी?
राजस्थान वीडीओ भर्ती की परीक्षा 31 अगस्त 2025 को होगी।