Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के आवेदन शुरू

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के शासनकाल में केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भी है। इस योजना के अंतर्गत गर्भवती या फिर अपने बच्चों को स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के अंतर्गत मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं तथा आर्थिक वर्ग से कमजोर या फिर सामान्य स्थिति की महिलाओं के लिए ही महत्व दिया जा रहा है। जो महिला योजना में पंजीकृत होती है उनके लिए ₹5000 तक का लाभ दिया जाता है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती या फिर स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए ₹5000 की यह वित्तीय राशि तीन किसानों के माध्यम से प्रदान की जाती है। आईए आज हम इस आर्टिकल में आपके लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से जुड़ी पूरी डिटेल क्रमवार बताते हैं।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana)

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों प्रकार से संदर्भित किया गया है अर्थात महिलाएं जिस भी माध्यम से सुविधा प्राप्त करते हैं उसी प्रकार से अपने आवेदन को पूरा कर सकती हैं और योजना का लाभ ले सकती हैं।

इस योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन हेतु आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यवस्था दी गई है अर्थात महिलाएं अपने चेकअप के दौरान ही यहां पर ऑफलाइन आवेदन कर सकती है इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन के लिए योजना का आधिकारिक पोर्टल भी लॉन्च किया गया है।

PM Matru Vandana Yojana 2025 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
योजना का नामप्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना
योजना की शुरुआतवर्ष 2017
वर्ष2025
लाभ₹6000 की वित्तीय सहायता
लाभार्थीभारत की पात्र महिलायें
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.myscheme.gov.in/

प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility for Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana)

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए निर्धारित पात्रता मापदंड निम्न प्रकार से हैं:-

  • इस योजना में मूल रूप से भारतीय महिलाओं के लिए ही पंजीकृत किया जाता है।
  • ऐसी महिलाएं जो वर्तमान में गर्भवती है या फिर बच्चों को जन्म दे चुकी हो।
  • महिलाओं की परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो तथा उनके परिवार में राशन कार्ड हो।
  • महिलाएं दो बच्चों के लिए ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।

लड़की के जन्म पर मिलेगा अधिक लाभ

जैसा कि हमने बताया है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत दो बच्चों के जन्म पर ही वित्तीय सहायता प्रदान करवाई जाती है। इस योजना में पहले बच्चे की जन्म पर महिला के लिए केवल ₹5000 ही दिए जाते हैं इसके अलावा अगर दूसरा बच्चा लड़की होती है तो उनके लिए ₹6000 का लाभ दिया जाता है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत वित्तीय राशि की पहली किस्त गर्भावस्था के दौरान प्रदान करवाई जाती है तथा बाकी किस्त स्तनपान के दौरान ही महिला के लिए दी जाती है। अगर आप इस योजना से जुड़ी विस्तृत डिटेल समझना चाहते हैं तो जन्म से पहले आंगनबाड़ी केंद्र में जरूर संपर्क करें।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभ (Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Benefits)

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभ महिलाओं के लिए निम्न प्रकार से हैं:-

  • इस योजना में महिलाओं के लिए गर्भावस्था के दौरान वित्तीय सहायता से सहूलियत मिल पाती है।
  • बच्चों को जन्म दे चुकी महिलाएं इस योजना के लाभ के चलते अच्छा पोषण उपलब्ध करवा पाती है।
  • महिलाओं के लिए अपने इस दुर्लभ समय में सरकारी कवरेज मिल पाता है।
  • यह योजना कुपोषण के प्रभाव को कम करने में भी मदद प्रदान करती है।
  • योजना से पंजीकृत महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी के फ्री चेक अप तथा टीकाकरण संबंधी सुविधा भी दी जाती है।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का उद्देश्य

राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य केवल है कि महिलाओं के लिए अपने गर्भावस्था तथा बच्चों के जन्म के दौरान सरकारी सहायता मिल पाए ताकि वह उनके पोषण संबंधी सभी प्रकार की सुविधाओं का ध्यान अच्छे से बिना किसी परेशानी के रख पाए।

इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए संस्थागत डिलीवरी को प्रोत्साहित करने के लिए भी वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाता है। यह योजना देश में काफी सरकार साबित हुई है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana)

सरल तरीके से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में इस प्रकार से आवेदन किया जा सकता है:-

  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपके लिए नया पंजीकरण करना होगा।
  • सभी प्रकार की जानकारी को दर्ज करके तथा नया खाता बनाकर पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
  • लॉगिन हो जाने के बाद फॉर्म भरे और अन्य आवश्यक विवरण को दर्ज करें।
  • इसके बाद सबमिट बटन की सहायता से फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।
Visit Nowmyscheme.gov.in
Home PageVisit Now

Matru Vandana Yojana 2025 – FAQs

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना कब चलाई गई है?

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2017 से चलाई गई है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का पैसा कैसे मिलता है?

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का पैसा महिला के खाते में हस्तांतरित किया जाता है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना कब तक चलाई जाएगी?

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भाजपा शासनकाल में संचालित रहेगी इसके अलावा योजना के संचालन का आगे का प्रभार आगामी सरकार के ऊपर आधारित होगा।

Leave a Comment