Post Office New Scheme: पोस्ट ऑफिस नई स्कीम की पूरी जानकारी यहाँ देखें

अगर आप किसी ऐसी जगह पर निवेश करना चाहते हैं जहां आपका पैसा बिल्कुल सुरक्षित रहे और सरकार से भी गारंटी मिले और लंबे समय में आपको बड़ा फंड जमा करने का मौका मिले। तो इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ योजना में निवेश करना चाहिए।

दरअसल इस योजना में निवेश करने पर आपको टैक्स छूट का फायदा मिलता है और ब्याज दर भी काफी उत्कृष्ट मिल जाता है। इस प्रकार से जब यह योजना परिपक्व हो जाती है तो आपको इस पर काफी बड़ा मुनाफा प्राप्त होता है। लेकिन आपको इसमें निवेश 15 वर्षों तक के लिए करना जरूरी है।

तो ऐसे में हम आपको आज यह जानकारी देंगे कि यदि आप हर वर्ष सिर्फ 60 हजार रुपए इस योजना में निवेश करते हैं तो तब आपको 16 लाख से भी ज्यादा का मुनाफा कैसे हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि बिना किसी जोखिम को उठाए आप एक बड़ी राशि इस निवेश के माध्यम से कैसे जमा कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस नई स्कीम (Post Office New Scheme)

पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी कि पीपीएफ एक लंबे समय तक बचत करने वाली योजना है। आपको यहां जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के तहत अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो डाकघर और कुछ अधिकृत बैंकों के माध्यम से कर सकते हैं।

इसके साथ-साथ हम आपको यह भी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड में पैसा जमा करने पर आपको 7.1 प्रतिशत वार्षिक ब्याज का लाभ मिलता है। इस तरह से इस ब्याज को सरकार की तरफ से हर तिमाही में निर्धारित किया जाता है।

तो जो लोग पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना में निवेश करना चाहते हैं तो इन्हें 15 वर्षों तक के लिए अपने पैसे को जमा करना होता है। इस तरह से आपको हर साल इस योजना के तहत राशि को निवेश करना जरूरी है। परंतु अगर आप चाहें तो पांच-पांच वर्ष की अवधि में अपनी इस निवेश वाली योजना को आगे बढ़ा भी सकते हैं।

Post Office Scheme 2025 Overview

विभाग का नामभारतीय डाक विभाग
योजना का नामपोस्ट ऑफिस पीपीएफ योजना
निवेश राशिन्यूनतम 500 रूपए एवं अधिकतम सीमा डेढ़ लाख रुपए तय की गई है
वर्ष2025
ब्याज दर7.1%
लाभार्थीअखिल भारतीय
आवेदन का माध्यमऑनलाइन/ऑफलाइन
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.indiapost.gov.in/

पोस्ट ऑफिस की नई स्कीम में निवेश राशि

आपको हम यहां पर बताते चलें कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड वाली इस योजना में आप हर साल न्यूनतम 500 रूपए का निवेश जमा कर सकते हैं। इसके अलावा हम आपको यह बता दें कि अगर आप इससे ज्यादा राशि जमा करना चाहते हैं तो तब इसके लिए अधिकतम सीमा डेढ़ लाख रुपए तय की गई है।

तो इस प्रकार से आप अपनी सुविधा के हिसाब से मासिक तौर पर या सालाना एक बार इसमें पैसा जमा कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस पीपीएफ योजना की सबसे विशेष बात यह है कि इस पर आपको बिल्कुल भी टैक्स नहीं देना पड़ता है। तो आपके द्वारा जो पैसा निवेश किया जाएगा इसके ब्याज पर और परिपक्वता की राशि पर कर नहीं लगेगा।

पोस्ट ऑफिस पीपीएफ में खोल सकते हैं तीन लोग खाता

पोस्ट ऑफिस पीपीएफ का खाता एकल नाम से शुरू किया जाता है। लेकिन हम आपको यहां बता दें कि अगर कोई व्यक्ति चाहे तो अपने खुद के साथ-साथ अपनी पत्नी और बच्चों के नाम से भी इस खाते को शुरू कर सकता है। परंतु हम यहां पर आपको यह भी साफतौर से बता दें कि तीनों खाते में आप कुल निवेश डेढ़ लाख रुपए सालाना से अधिक नहीं कर सकते।

तो इस प्रकार से अगर आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड के खाते को आरंभ करना चाहते हैं तो आप डाकघर में जाकर इसे शुरू कर सकते हैं। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि आप चाहें तो ऑनलाइन भी अपने पीपीएफ खाते को आरंभ कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस पीपीएफ में वार्षिक 60 हजार रुपए निवेश करने पर कितना मुनाफा होगा

यदि आप पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना में हर साल 60000 रूपए का निवेश करते हैं तो तब आपको 15 वर्षों तक यह निवेश करना होगा। इस प्रकार से आपकी जमा की गई राशि इन 15 सालों में 9 लाख रुपए की हो जाएगी। इस तरह से हम आपको यह भी बता दें कि इस राशि में 7.1% हर साल चक्रवृद्धि ब्याज जुड़ता रहेगा।

तो इस तरह से ब्याज की राशि 727284 रुपए की हो जाएगी। इस तरह से जब योजना परिपक्व हो जाएगी तो इसके बाद आपको कुल 1627284 रूपए की राशि प्राप्त होगी। यहां आपको यह भी बता दें कि आप इस राशि को बिना टैक्स का भुगतान किए प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो अगले 5 वर्षों के लिए इसे आगे और बढ़ा सकते हैं।

Official Websiteindiapost.gov.in
Home PageVisit Now

Post Office Best Scheme 2025 – FAQs

पोस्ट ऑफिस पीपीएफ स्कीम में कितना निवेश कर सकते है?

पोस्ट ऑफिस पीपीएफ स्कीम में आप न्यूनतम 500 रूपए एवं अधिकतम डेढ़ लाख रुपए प्रतिमाह जमा कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में ब्याज दर कितनी रहेगी?

पोस्ट ऑफिस पीपीएफ योजना में आपको 7.1% का चक्रवृद्धि ब्याज मिलेगा।

पोस्ट ऑफिस पीपीएफ योजना का लाभ लेने के लिए कितने वर्षों तक निवेश करना होगा?

पोस्ट ऑफिस की इस योजना का लाभ लेने के लिए 15 साल तक निवेशित रहना होगा।

Leave a Comment