केंद्र सरकार के द्वारा संचालित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ऐसा लक्ष्य रखा गया है कि देश के सभी ग्रामीण से लेकर पिछले इलाकों तक सोलर पैनल की मदद से बिजली पहुंचाई जाएगी तथा अब कोई भी क्षेत्र बिजली की सुविधा से वंचित नहीं रह सकेगा।
इसी लक्ष्य के चलते केंद्र सरकार के द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर विशेष कार्य किया जा रहा है। आपके लिए जानकारी होगी कि पीएम सूर्य घर योजना फरवरी 2024 से चलाई जा रही है जिसके अंतर्गत अभी तक भारी संख्या में परिवारों के लिए सोलर पैनल लगाए गए हैं।
ऐसे व्यक्ति जो 2024 में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगवाने के लिए आवेदन नहीं कर सके उन सभी व्यक्तियों के लिए वर्ष 2025 में सुनहरा अवसर दिया जा रहा है क्योंकि इस वर्ष भी योजना के अंतर्गत सोलर पैनल हेतु आवेदन लिए जा रहे है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana)
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से व्यवस्थित है। कोई भी व्यक्ति पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर बिल्कुल ही फ्री में आवेदन कर सकते हैं और कुछ ही दिनों में सोलर पैनल लगवा सकते हैं।
अगर आप भी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल की मदद से बिजली प्राप्त करना चाहते हैं तथा योजना में आवेदन करने जा रहे हैं तो इस आर्टिकल में उपलब्ध जानकारी को अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए इसके बाद आपके लिए आवेदन करने में काफी सरलता होगी।
PM Surya Ghar Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना |
| सब्सिडी | 60% |
| बजट | 75000 करोड रुपए |
| लाभ | फ्री सोलर पैनल स्थापित कर, 300 यूनिट तक की बिजली बिल्कुल फ्री |
| लाभार्थी | भारत के समस्त पात्र नागरिक |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| श्रेणी | सरकारी योजना |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmsuryaghar.gov.in/ |
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility for PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana)
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सरकारी तौर पर निम्न प्रकार के पात्रता मापदंड निर्धारित किए गए हैं।-
- इस योजना का लाभ देश के मूल नागरिक ले सकते हैं।
- आवेदक व्यक्ति की पारिवारिक वार्षिक आय ₹6 लाख रुपए या उससे कम ही होनी चाहिए।
- आवेदक परिवार का मुखिया हो तथा उसकी आयु 18 वर्ष क्या उससे ऊपर की हो चुकी हो।
- सोलर पैनल लगवाने के लिए उसके पास निजी जगह होना बहुत जरूरी है।
सूर्य घर योजना में सोलर पैनल क्षमता
केंद्र सरकार के द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत केवल घरेलू उपयोगी के अनुसार सोलर पैनल लगाए जाते हैं जो अधिकतम 3 किलो वाट तक की क्षमता के होते हैं। अभी तक व्यक्ति अपनी जरूरत के हिसाब से 1 किलोवाट ,2 किलोवाट या फिर अधिकतम 3 किलो वाट तक का सोलर पैनल ही लगवा सकते हैं।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु निम्न प्रकार के दस्तावेज आवश्यक होते हैं।-
- पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- समग्र आईडी
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर इत्यादि।
पीएम सूर्य घर योजना के तहत मुफ्त बिजली
जैसा की योजना के नाम से ही पता चलता है कि इस योजना में लोगों के लिए मुफ्त बिजली की सुविधा दी जाती है। जो व्यक्ति सोलर पैनल लगवाते हैं उनके लिए योजना के प्रावधान अनुसार हर महीने 300 यूनिट तक की बिजली बिल्कुल ही फ्री में दी जाती है जिसके लिए उनसे किसी भी प्रकार का बिल नहीं वसूला जाता है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Benefits)
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ निम्न प्रकार से हैं।-
- इस योजना के तहत देश के पिछड़े इलाकों में भी बिजली की पर्याप्त सुविधा हो पाई है।
- लोगों के लिए अब भारी बिजली बिलों का भुगतान करने की आवश्यकता भी नहीं होती है।
- ग्रामीण क्षेत्रों में भी सोलर पैनल का विकास अनिवार्य रूप से हो पाया है।
- यह सोलर पैनल घरेलू उपयोगी बिजली के साथ कृषकों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो रहे हैं।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य
राष्ट्रीय स्तर पर चलाई जा रही पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य केवल यही है कि देश के सभी कोनों तक निरंतर बिजली की सुविधा पहुंच सके तथा किसी भी परिवार को बिना बिजली के गुजर ना करना पड़े। इसके अलावा ऐसे परिवार जो दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई के चलते बिजली बिलों का भुगतान करने में असमर्थ हैं उन सभी के लिए भी यह योजना काफी लाभदायक साबित हुई है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana)
- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर लॉगिन करना होगा और आगे पहुंचाना होगा।
- आगे पहुंचते हुए अपने राज्य जिला बिजली वितरण कंपनी इत्यादि का चयन करें।
- अब अन्य आवश्यक जानकारी को पूरा करते हुए फॉर्म तक पहुंचे।
- इसके बाद अनिवार्य दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अंत में कैप्चर भरते हुए सबमिट कर दें इस प्रकार से आवेदन कंप्लीट हो जाएगा।
| Official Website | pmsuryaghar.gov.in |
| Home Page | Visit Now |
Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2025 – FAQs
पीएम सूर्य घर योजना में आवेदन के बाद कब लाभ मिलेगा?
पीएम सूर्य घर योजना में आवेदन के 1 महीने बाद तक लाभ दिया जा सकता है।
3 किलोवाट तक के सोलर पैनल की कीमत क्या है?
3 किलोवाट के सोलर पैनल की कीमत सामान्य तौर पर 1.45 लाख रुपए तक की है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का बजट क्या है?
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का बजट 75000 करोड रुपए है।