ऐसे व्यक्ति जो शहरी क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं तथा कच्चे घरों में या फिर किराए के मकान में निवास करते हैं उन सभी के लिए केंद्र सरकार के द्वारा पीएम आवास योजना के साथ ही पीएम आवास योजना 2.0 एक नई स्कीम चलाई जा रही है।
इस योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए पक्के मकान बनवाने हेतु वित्तीय राशि प्रदान करवाई जाती है। केंद्र सरकार के द्वारा स्कीम के कार्यान्वयन की अवधि को 2024 से लेकर 2029 तक के लिए रखा है अर्थात इस अवधि में शहरी क्षेत्र के एक करोड़ से अधिक परिवारों के लिए पक्का मकान बनाया जाएगा।
शहरी क्षेत्र के जिन व्यक्तियों के लिए पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है उन सभी के लिए इस योजना से जरूर जुड़ना चाहिए। पीएम आवास योजना 2.0 के लिए आवेदन प्रक्रिया अर्बन पोर्टल के माध्यम से पूरी कर सकते हैं।
पीएम आवास योजना 2.0 अप्लाई (PM Awas Yojana 2.0 Apply)
पीएम आवास योजना 2.0 के लिए आवेदन प्रक्रिया हेतु अर्बन पोर्टल 2024 में ही लॉन्च किया गया है जिसमें कोई भी शहरी व्यक्ति अपनी पात्रताओं के आधार पर बहुत ही आसानी के साथ आवेदन कर सकते हैं और मात्र कुछ ही दिनों यह वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से पीएम आवास योजना 2.0 के सभी प्रकार के पहलुओं की जानकारी देने वाले हैं और साथ में ही इस योजना में अप्लाई करने का सरल तरीका भी बताएंगे जो शहरी क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए काफी सहायता जनक साबित हो सकता है।
Pradhan Mantri Awas Yojana 2.0 2025 Overview
| विभाग का नाम | शहरी एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री आवास योजना |
| योजना की शुरुआत | वर्ष 2015 |
| संचालक | केंद्र सरकार |
| लाभ | गृह निर्माण के लिए ₹2,50,000 का अनुदान |
| लाभार्थी | भारत के समस्त पात्र नागरिक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| श्रेणी | सरकारी योजना |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmayg.gov.in/ |
पीएम आवास योजना 2.0 के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria for PM Awas Yojana 2.0)
पीएम आवास 2.0 के लिए निम्न प्रकार के पात्रता संदर्भित है।-
- इस योजना के अंतर्गत मूल रूप से शहरी निवासी व्यक्ति यह आवेदन कर सकते हैं।
- ऐसे व्यक्ति जिनके लिए रहने के पास पक्के मकान नहीं है वह पात्र हैं।
- उनके पास इनकम का कोई परमानेंट जरिया न हो और ना ही किसी भी नौकरी में संलग्न हो।
- आवेदक के पास किसी भी प्रकार की निजी प्रॉपर्टी या बैंक बैलेंस ना हो।
- बीपीएल श्रेणी या उससे नीचे के राशन कार्ड धारक व्यक्तियों के लिए यह लाभ दिया जाएगा।
पीएम आवास योजना 2.0 की धनराशि
केंद्र सरकार के द्वारा पीएम आवास 2.0 स्कीम में आवेदन करने वाले लोगों के लिए मकान बनवाने हेतु वित्तीय सहायता के रूप में 2.50 लाख रुपए तक की राशि प्रदान करवाई जा रही है। इस राशि की मदद से वह अपने निवास योग मकान को तैयार करवा सकते हैं।
पीएम आवास योजना 2.0 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important Documents for PM Awas Yojana 2.0)
पीएम आवास 2.0 स्कीम में आवेदन के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:-
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- समग्र आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर इत्यादि।
पीएम आवास योजना 2.0 के लाभ (PM Awas Yojana 2.0 Benefits)
शहरी क्षेत्र के लिए शुरू की गई पीएम आवास योजना 2.0 के लाभ निम्न प्रकार से हैं:-
- इस योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के परिवारों के लिए मकान की व्यवस्था हो पाएगी।
- जो परिवार पीएम आवास योजना से वंचित रहे हैं उनके लिए लाभ मिलेगा।
- इस योजना के चलते शहरी क्षेत्र में आवासीय विकास अच्छे से हो पाएगा।
- अब किसी भी परिवार को अपनी आर्थिक स्थिति की वजह से निवास संबंधी समस्याओं को नहीं भुगतना होगा।
पीएम आवास योजना की जानकारी
पीएम आवास योजना 2.0 के अंतर्गत जितने भी घर बनाए जाते हैं उन सभी के लिए कुछ विशेष नियम भी संदर्भित किए गए हैं अर्थात इन घरों पर पीएम आवास योजना 2.0 का लोगो प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा जो व्यक्ति इस योजना के अंतर्गत होम लोन लेते हैं उन सभी के लिए ब्याज पर विशेष सब्सिडी की प्रदान की जाएगी।
शहरी क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए बनाई गई पीएम आवास योजना 2.0 में कई प्रकार के आकर्षण संशोधन किए गए हैं जिसके चलती यह योजना काफी सारी में साबित हुई है और अपने लक्ष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
पीएम आवास योजना 2.0 के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for PM Awas Yojana 2.0)
पीएम आवास योजना 2.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन निम्न प्रकार से किया जा सकता है।-
- आवेदन हेतु सबसे पहले योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर सिटीजन असेसमेंट वाला ऑप्शन मिलेगा उसे क्लिक करें।
- अब आवेदन का विकल्प चुनकर आधार नंबर दर्ज करके उसे सत्यापित करें।
- फिर आपको आवेदन पत्र भरना होगा जिसमें पूरी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
- फॉर्म भर जाने के बाद डाउनलोड प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करते हुए प्रिंट डाउनलोड कर ले।
- अब अपने दस्तावेजों को और फॉर्म को कॉमन सर्विस सेंटर पर जमा कर दें।
- इस प्रकार से आवेदन कंप्लीट हो जाएगा।
| Official Website | Pmayg.gov.in |
| Home Page | Visit Now |
PM Awas Yojana 2025 – FAQs
पीएम आवास योजना 2.0 की अवधि क्या है?
पीएम आवास योजना 2.0 की अवधि 5 वर्ष तक की है।
पीएम आवास योजना 2.0 का उद्देश्य क्या है?
पीएम आवास योजना 2.0 का उद्देश्य शहरी लोगों के लिए आवास की व्यवस्था करना है।
पीएम आवास योजना 2.0 आवेदन के बाद लाभ कब मिलेगा?
पीएम आवास योजना 2.0 में आवेदन के 1 महीने बाद तक लाभ दिया जा सकता है।