Mukhya Mantri Swarojgar Yojana 2025: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 25 लाख लोन के आवेदन शुरू

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री जी के निर्देश अनुसार बेरोजगार तथा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए स्वयं रोजगार से प्रोत्साहित करने हेतु विशेष प्रकार की योजना को संचालित किया जा रहा है जिसका नाम मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना है।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लोगों के लिए स्वयं की स्किल के आधार पर सेवा क्षेत्र , विनिर्माण क्षेत्र या फिर अन्य किसी सूक्ष्म व्यवसाय को शुरू करने के लिए अच्छे स्तर पर लोन प्रदान किया जाता है जिसकी मदद से वे बहुत ही आसानी के साथ व्यवसाय को स्थापित कर सकते हैं।

यह योजना उत्तराखंड राज्य के युवा पुरुष महिलाओं तथा पहाड़ी क्षेत्र के लोगों सभी के लिए विशेष संशोधन के साथ संचालित है। इस योजना में कोई भी व्यक्ति अपनी पात्रताओं तथा व्यवसाय की लागत के अनुसार आवेदन के आधार पर लोन प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (Mukhya Mantri Swarojgar Yojana)

उत्तराखंड राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को सरल तथा आकर्षक बनाने के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से रखी गई है जिसके चलते कोई भी व्यक्ति अब बिना किसी कार्यालय या फिर बैंक के चक्कर लगाए ही अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं।

इस योजना का लाभ किसी भी व्यक्ति के लिए संदर्भित नहीं है अर्थात योजना में विशेष प्रकार के पात्रता निर्धारित है। जो व्यक्ति निश्चित पात्रता मापदंडों के अनुसार पात्र होते हैं केवल उन्हीं के लिए ही लोन में आवेदन करने की अनुमति प्रदान की गई है।

CM Swarojgar Yojana 2025 Overview

संचालकउत्तराखंड राज्य सरकार
योजना का नाममुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना
योजना की शुरुआतअगस्त 2014
वर्ष2025
लाभार्थीराज्य के सभी पात्र बेरोजगार तथा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं
लाभ25 लाख रुपए तक का लोन
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://msy.uk.gov.in/

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility for Mukhya Mantri Swarojgar Yojana)

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत निर्धारित विशेष पात्रता मापदंड इस प्रकार से हैं:-

  • आवेदन करने वाला व्यक्ति उत्तराखंड राज्य में ही निवास करता हो।
  • उसकी आयु 18 वर्ष से ऊपर की हो चुकी हो तथा संबंधित व्यवसाय का ज्ञान रखता हो।
  • योजना में गरीबी रेखा या फिर उससे नीचे आने वाले व्यक्ति ही आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास व्यवसाय संबंधी प्रोजेक्ट रिपोर्ट तथा अन्य दस्तावेज होने बहुत जरूरी है।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में कितना मिलेगा लोन

ऐसे व्यक्ति जो उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत लोन प्राप्त करने के लिए आवेदन करने जा रहे हैं उन सभी के लिए आवेदन से पहले लोन लिमिट को जानना बहुत ही आवश्यक है ताकि वह अपनी आवश्यकता अनुसार इस योजना से लोन के लिए अप्लाई कर सके।

बताते चलें कि इस योजना के अंतर्गत ₹100000 से लोन को शुरू किया जाता है इसके अलावा सेवा क्षेत्र के लिए अधिकतम 5 लाख रुपए तक के लोन को निर्धारित किया गया है। जो व्यक्ति विनिर्माण क्षेत्र के लिए 25 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की विशेषताएं

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:-

  • यह योजना लोगों के लिए स्वरोजगार के प्रति आकर्षित करने का कार्य कर रही है।
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में लाखों रुपए तक की लिमिट का लोन बहुत ही आसानी के साथ मिल सकता है।
  • इस योजना में छोटे तथा लघु व्यवसाययों के लिए सब्सिडी के साथ ऋण प्रदान करती है।
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वरोजगार के लिए 70+ सेक्टर को प्राथमिकता दी जा रही।
  • इस योजना में पुरुषों के साथ महिलाओं के लिए भी रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लक्ष्य

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को संचालित करते हुए बहुत ही महत्वपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके चलते राज्य के 10000 से अधिक लोगों के लिए ताकि इस योजना में पंजीकृत किया जाएगा तथा उन्हें लाखों रुपए तक की लिमिट के आधार पर लोन की व्यवस्था की जाएगी।

इस योजना के लक्ष्य के अनुसार राज्य में 2030 तक कार्य प्रक्रिया पूरी करवाई जाने वाली है जिसके तहत स्वरोजगारों तथा छोटे व्यवसाय में काफी बढ़ोतरी हो सकेगी और व्यवसायों में संलग्न लोगों के लिए कल्याणकारी प्रोत्साहन भी मिल पाएगा।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Mukhya Mantri Swarojgar Yojana)

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की आवेदन प्रक्रिया निम्न चरणों के अनुसार पूरी होती है:-

  • आवेदन करने हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचे और लोन के अप्लाई वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अगले ऑनलाइन पेज पर पहुंचेंगे जहां से लोगिन करने की आवश्यकता होगी।
  • लॉगिन हो जाता है तो योजना के फॉर्म को भरे और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • अंत में सबमिट कर देना होगा इस प्रकार से योजना में आवेदन का कार्य पूरा हो जाएगा।
Official Websitemsy.uk.gov.in
Home PageVisit Now

Mukhya Mantri Yuva Swarojgar Yojana 2025 – FAQs

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना कब से शुरू की गई है?

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 1 अगस्त 2014 से चलाई जा रही है।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का उद्देश्य क्या है?

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का उद्देश्य राज्य में बेरोजगारी गांव के लिए स्वयं रोजगार से प्रोत्साहित करना है।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का फायदा क्या है?

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का फायदा यह है कि लोगों के लिए अपनी रुचि के आधार पर व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन के रूप में लाखों रुपए तक की लागत बहुत ही आसानी के साथ मिल पाती है।

Leave a Comment