देश में लड़कियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा तथा उनके विकास के लिए बढ़ावा देने हेतु कई प्रकार के प्रयास किए जा रहे है तथा सरकार के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर और राज्य स्तर के माध्यम से कई प्रकार की योजनाओं का संचालन भी किया जा रहा है।
बताते चलें कि देश के विभिन्न राज्यों की तरह ही राजस्थान राज्य में भी लड़कियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विशेष कदम उठाया गया है जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री जी के द्वारा राजश्री योजना को चलाया जा रहा है। यह योजना लड़कियों के लिए काफी कल्याणकारी लाभ देने वाली है।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत आर्थिक वर्ग से कमजोर तथा गरीब परिवारों में जन्म लेने वाली लड़कियों के लिए विशेष प्रकार का वित्तीय कवरेज दिया जाएगा जो उनके लिए उनके शैक्षिक इत्यादि विभिन्न कार्यों के लिए सफल बनाने में काफी कार्यकर्ता साबित होगा।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Mukhya Mantri Rajshri Yojana)
मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अंतर्गत निर्धारित पात्रता मापदंडों के आधार पर अभिभावकों के लिए अपनी बेटी का पंजीकरण करवाना आवश्यक होता है जिसके बाद ही उनके लिए इस योजना की वित्तीय राशि प्रदान करवाएं जाने हेतु दावेदार किया जाता है।
अगर आप भी राजस्थान राज्य के निवासी हैं परंतु मुख्यमंत्री राजश्री योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी नहीं है तो ऐसे में आपके लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि यहां पर हमने इस योजना के बारे में सभी प्रकार की डिटेल उपलब्ध करवाई है।
Mukhya Mantri Rajshri Scheme 2025 Overview
| विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री राजश्री योजना |
| योजना की शुरुआत | 2016-17 |
| राज्य | राजस्थान |
| लाभ | बेटियों को मिल रहे ₹50,000 |
| लाभार्थी | राजस्थान राज्य के पात्र नागरिक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| श्रेणी | सरकारी योजना |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://ojspm.rajasthan.gov.in/ |
मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिए पात्रता (Eligibility for Mukhya Mantri Rajshri Yojana)
मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत लड़कियों के लिए निम्न पात्रता मापदंडों के आधार पर ही लाभ दिया जा रहा है:-
- इस योजना के अंतर्गत राजस्थान राज्य के मूल व्यक्ति ही अपनी बेटियों के आवेदन कर सकते हैं।
- अभिभावक की आर्थिक स्थिति कमजोर हो तथा वह सामान्य जीवन यापन करता हो।
- उनके पास किसी भी प्रकार के परमानेंट रोजगार का साधन न हो और ना ही वे सरकारी नौकरी में कार्यरत हो।
- बालिका का जन्म किसी भी सरकारी अस्पताल या फिर मान्यता प्राप्त नहीं जी अस्पताल में होना चाहिए।
- अभिभावकों के द्वारा उनके टीकाकरण व शिक्षा का कार्य निरंतर रूप से संचालित हो।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना का उद्देश्य
राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री राजश्री योजना का उद्देश्य केवल यही है कि गरीब परिवार जो अपनी लड़कियों के लिए बोझ समझते हैं या फिर उनके शिक्षा इत्यादि के प्रति जागरूक नहीं है तो उन सभी के लिए इस योजना से सकारात्मक प्रदान करवाई जाए।
इसके अलावा बेटियों के जन्म के स्तर को बढ़ावा प्रदान करके उनके शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यो पर भी निगरानी की जा सके। यह योजना अपने उद्देश्य अनुसार राज्य में काफी अच्छा कार्य कर रही है जो अपने शुरुआती वर्ष से लेकर अभी तक निरंतर रूप से संचालित है।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लाभ (Mukhya Mantri Rajshri Yojana Benefits)
मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अंतर्गत सरकारी प्रावधान अनुसार लड़कियों के नाम पर ₹50000 तक का वित्तीय कवरेज प्रदान करवाया जाता है। बताते चलें कि पंजीकृत बालिकाओं के लिए यह राशि 6 चरणों के माध्यम से अलग-अलग अवधि में प्रदान करवाई जाती है जिसकी डिटेल निम्न प्रकार से है:-
- बालिका के जन्म के उपरांत योजना के तहत ₹2500 दिए जाते हैं।
- इसके अलावा एक वर्ष में टीकाकरण होने पर पुनः ₹2500 की किस्त दी जाती है।
- कक्षा पहली में एडमिशन लेने पर उनके लिए ₹4000 मिलते हैं।
- इसके बाद कक्षा छठवीं में एडमिशन लेने पर ₹5000 की किस्त का प्रावधान किया गया है।
- कक्षा 9वी में प्रवेश पर उनके लिए ₹11000 की राशि दी जाती है।
- इसके अलावा कक्षा 12वीं पास कर लेने पर लड़कियों के लिए ₹25000 का फंड दिया जाता है।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना की जानकारी
मुख्यमंत्री राजश्री योजना में अपनी बेटी का रजिस्ट्रेशन करवाने जा रहे हैं अभिभावकों की जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के अंतर्गत एक परिवार से केवल दो ही बेटियों के आवेदन स्वीकृत किए जाते हैं। सरकारी प्रावधान अनुसार यह योजना बिल्कुल ही फ्री है जिसमें रजिस्ट्रेशन संबंधी किसी भी कार्य में कोई शुल्क नहीं लगता है।
अगर आपके लिए मुख्यमंत्री राजश्री योजना की जानकारी में किसी भी प्रकार की सुविधा तो आप इसकी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर बजट कर सकते हैं जहां पर आपके लिए पूरा विवरण विस्तृत रूप से मिल जाएगा।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Mukhya Mantri Rajshri Yojana)
मुख्यमंत्री राजश्री योजना में आवेदन की प्रक्रिया निम्न प्रकार से पूरी होती है:-
- आवेदन हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर पंजीकरण पूरा करते हुए राजश्री योजना के आवेदन वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद योजना का फॉर्म प्रदर्शित होगा जिसमें पूरी जानकारी भरनी होगी।
- फॉर्म भर जाने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और आधार तथा मोबाइल नंबर जैसी डिटेल देनी होगी।
- मोबाइल नंबर पर ओटीपी जनरेट होगी जिसे वेरीफाई करें और सबमिट कर दें।
- इस प्रकार से राजश्री योजना में आवेदन पूरा हो जाएगा।
| Official Website | ojspm.rajasthan.gov.in |
| Home Page | Visit Now |
Rajasthan Rajshri Yojana 2025 – FAQs
मुख्यमंत्री राजश्री योजना कब से चलाई जा रही है?
राजस्थान में मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2016-17 से चलाई जा रही है।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना का पैसा कैसे मिलता है?
बालिकाओं के लिए मुख्यमंत्री राजश्री योजना का पैसा डीबीटी के माध्यम से खातों में प्राप्त होता है।
आवेदन के बाद मुख्यमंत्री राजश्री योजना में कब तक पंजीकृत होंगे?
आवेदन के बाद मुख्यमंत्री राजश्री योजना में 24 घंटे में ही पंजीकृत कर दिया जाता है।