Mukhya Mantri Pratigya Yojana 2025: युवाओं को मिलेंगे इंटर्नशिप के साथ 6000 रूपए प्रतिमाह, देखें पूरी जानकारी

बिहार राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यादव जी के नेतृत्व में शैक्षिक क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए तथा अभ्यर्थियों के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु कई प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं। बताते चलें कि सरकार के इन्हीं विशेष प्रयासों के चलते राज्य में एक और नई योजना का ऐलान कर दिया गया है।

बिहार में कक्षा दसवीं से लेकर स्नातक या फिर आगे की पढ़ाई कर रहे अभ्यर्थियों के लिए मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025 उभर कर सामने आई है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे अभ्यर्थियो के लिए इंटर्नशिप करने का बेहतरीन अवसर प्रदान किया जाएगा और साथ में ही अन्य विशेष लाभ मिलेंगे।

मुख्यमंत्री जी के द्वारा अभी केवल इस योजना को घोषित किया गया है हालांकि इसके आवेदन संबंधी कार्य को शुरू करवाए जाने में दे रही है। बिहार राज्य सरकार के द्वारा जल्द ही मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का आधिकारिक पोर्टल भी लॉन्च हो जाएगा।

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना (Mukhya Mantri Pratigya Yojana)

2025 में शुरू करवाई जाने वाली इस योजना के अंतर्गत अभ्यर्थियों के लिए काफी कल्याणकारी लाभ मिलने वाले हैं जिससे वह अपनी स्किल में तो डेवलपमेंट कर ही पाएंगे और साथ में ही कॉलेज की तरफ से अपने गृह जिले गृह राज्य या फिर यहां से बाहर भी इंटर्नशिप में शामिल हो पाएंगे।

बिहार राज्य में मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना को संचालित करने के लिए व्यापक रूप से तैयारी करवाई जा रही है जिसके अंतर्गत राज्य के लाखों अभ्यर्थियों के लिए इस योजना में जोड़ा जाएगा। योजना को आकर्षित बनाने के लिए इसमें कई प्रकार के संशोधन भी देखने को मिलने वाले हैं।

CM Pratigya Yojana 2025 Overview

विभाग का नामश्रम संसाधन विभाग 
योजना का नाममुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना
योजना की घोषणा1 जुलाई 2025
राज्यबिहार
योग्यता12वीं कक्षा अच्छे अंकों के साथ की हो
लाभइंटर्नशिप + ₹6000 प्रतिमाह
लाभार्थीबिहार राज्य के पात्र युवा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
श्रेणीसरकारी योजना

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility for Mukhya Mantri Pratigya Yojana)

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना में अभ्यर्थियों के कुछ विशेष पात्रता मापदंड निम्न प्रकार से होंगे।-

  • इस योजना में शामिल होने वाला अभ्यर्थी मूल रूप से बिहार राज्य का निवासी हो।
  • उसके परिवार की आर्थिक आय सीमित हो तथा अभिभावक भी किसी सरकारी रोजगार में ना हो।
  • अभ्यर्थी कक्षा 12वीं अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुआ हो।
  • इसके अलावा उसके पास आईटीआई डिप्लोमा या फिर स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 28 वर्ष की हो।

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की धनराशि

बिहार राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के अंतर्गत अलग-अलग शैक्षिक योग्यता वाले इंटर्नशिप अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग प्रकार से वित्तीय लाभ प्रदान करवाएं जाते हैं। जो अभ्यर्थी कक्षा 12वीं की योग्यता के आधार पर इंटर्नशिप करते हैं उनके लिए ₹4000 तक की राशि मिलती है।

इसके अलावा आईटीआई डिप्लोमा वाले अभ्यर्थियों के लिए यह राशि ₹5000 तक की प्रदान करवाई जाती है तथा जो अभ्यर्थी स्नातक की डिग्री किए हुए हैं उन सभी के लिए अधिकतम ₹6000 तक का लाभ दिया जाता है।

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के लाभ (Mukhya Mantri Pratigya Yojana Benefits)

  • मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के अंतर्गत बिल्कुल ही फ्री में इंटर्नशिप का अवसर मिलता है।
  • इंटर्नशिप के साथ अभ्यर्थियों के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है।
  • इसके साथ युवाओं के लिए आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।
  • युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा को प्रत्यक्ष रूप से प्रस्तावित करने का बेहतरीन मौका मिलता है।
  • मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत इंटर्नशिप का प्रमाण पत्र भी अभ्यर्थियों के लिए प्रदान किया जाता है।

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के आवेदन कब शुरू होंगे

बिहार राज्य में मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का ऐलान हो जाने के बाद ऐसे अभ्यर्थी जो इस योजना के अंतर्गत निर्धारित पात्रता को रखते हैं उन सभी के बीच आवेदन के प्रति काफी उत्साहना देखने को मिल रही है तथा वे यह जानना चाहते हैं कि इस योजना के आवेदन का कार्य कब तक शुरू हो सकेगा।

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के अंतर्गत बिहार राज्य सरकार के द्वारा अभी तक आवेदन संबंधी किसी भी प्रकार की आधिकारिक सूचना को जारी नहीं किया गया है हालांकि सोशल मीडिया के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि इस योजना में आवेदन को अगस्त 2025 में शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Mukhya Mantri Pratigya Yojana)

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना आधिकारिक पोर्टल लॉन्च हो जाने के बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे जिनकी प्रक्रिया इस प्रकार से हो सकती है:-

  • आवेदन के लिए आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करने की आवश्यकता होगी।
  • पंजीकरण के बाद लॉगिन करते हुए फॉर्म को भरना होगा।
  • अभ्यर्थी के लिए अपनी प्रमाणिकता हेतु दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
  • अगर कोई बेसिक शुल्क लगता है तो उसे भी जमा करने की आवश्यकता होगी।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।
  • अगर आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का संशोधन होता है तो आगे जानकारी प्रदान करवा दी जाएगी।
Home PageVisit Now

CM Pratigya Yojana Apply 2025 – FAQs

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की घोषणा कब हुई है?

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की घोषणा 1 जुलाई 2025 को की गई है।

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का उद्देश्य क्या है?

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का उद्देश्य अभ्यर्थियों के लिए इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना डिटेल कहां से जाने?

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की डिटेल आधिकारिक पोर्टल पर मिल सकेगी।

Leave a Comment