अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी हैं तो आपके लिए राज्य सरकार के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में तो जानकारी होगी। यह योजना राज्य सरकार के द्वारा विशेष रूप से आर्थिक वर्ग से कमजोर तथा गरीब परिवारों की लड़कियों के लिए चलाई जा रही है।
कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा ,स्वास्थ्य इत्यादि विभिन्न कार्यों के लिए सरकार के द्वारा वित्तीय कवरेज प्रदान करवाया जाता है जो उनके लिए विशेष प्रकार की मदद प्रदान करता है।
अगर हम कन्या सुमंगला योजना में आवेदन संबंधी प्रक्रिया की बात करें तो इसमें अभिभावकों के लिए अपनी बालिका का पंजीकरण जन्म के उपरांत ही करवा लेना आवश्यक होता है जिसके बाद ही उसके लिए योजना संबंधित सभी प्रकार के लाभ मिल पाते हैं।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Mukhya Mantri Kanya Sumangala Yojana)
कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया का कार्य ऑनलाइन माध्यम से लांच किए गए आधिकारिक पोर्टल पर व्यवस्थित किया गया है अर्थात कोई भी अभिभावक अपनी बेटी का रजिस्ट्रेशन इस योजना में करने के लिए किसी भी कंप्यूटर सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कन्या सुमंगला योजना पिछले कई वर्षों से राज्य में अपना कार्य कर रही है हालांकि इस योजना को समय के बदलाव अनुसार अधिक आकर्षित बनाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा बीच में विशेष संशोधन भी किए गए हैं। आईए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की पूरी डिटेल आप तक पहुंचाते है।
Kanya Sumangala Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना |
| योजना की शुरुआत | वर्ष 2019 से |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| लाभ | ₹25000 की आर्थिक सहायता |
| लाभार्थी | आर्थिक रूप से कमजोर तथा गरीब परिवारों की लड़कियां |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| श्रेणी | सरकारी योजना |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://mksy.up.gov.in/ |
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility for Mukhya Mantri Kanya Sumangala Yojana)
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा निम्न प्रकार के पात्रता मापदंडों को अनिवार्य रूप से लागू किया गया है:-
- इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी ले सकते हैं।
- कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने वाले अभिभावक की आय ₹300000 तक की सीमित हो।
- अभिभावक किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरियां रोजगार कार्य में संकलन ना हो।
- उसके पास राशन कार्ड हो तथा गरीबी रेखा या उससे नीचे की श्रेणी में आता हो।
- इस योजना में एक परिवार से केवल दो लड़कियों के लिए ही लाभ मिल सकता है।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा पंजीकृत बालिका को ₹25000 तक के फंड का लाभ दिया जाता है जो उनके लिए कई चरणों के माध्यम से प्रदान की जाती है। बताते चलें कि यह लाभ बालिका या फिर अभिभावक के खातों में हस्तांतरित किया जाता है।
योजना की वित्तीय राशि की पहली किस्त बालिका के जन्म पर, दूसरी किस्त टीकाकरण पर ,तीसरी किस्त कक्षा पहले में एडमिशन लेने पर, चौथी किस्त कक्षा छठवीं में एडमिशन लेने पर तथा पांचवी किस्त कक्षा नौवीं में एडमिशन लेने पर इसके अलावा कक्षा दसवीं एवं 12वीं पूरी करने के बाद अंतिम किस्त प्रदान की जाती है।
ऐसे अभिभावक जो कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत मिलने वाली वित्तीय राशि की जानकारी विस्तार पूर्वक प्राप्त करना चाहते हैं उन सभी के लिए योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जरुर विजिट करना चाहिए।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभ (Mukhya Mantri Kanya Sumangala Yojana Benefits)
कन्या सुमंगला योजना के फायदे निम्न प्रकार से हैं:-
- कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत अभिभावकों के लिए बेटी की पढ़ाई संबंधी कार्यों हेतु विशेष सहायता मिल पाती है।
- गरीब तथा आर्थिक वर्ग से कमजोर परिवारों की बालिकाओं की शिक्षा निरंतर रूप से पूरी होती है।
- यह वित्तीय कवरेज बालिकाओं के लिए शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने में भी मदद प्रदान करता है।
- उत्तर प्रदेश राज्य में कन्या सुमंगला योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में भी अपना योगदान दे रही है।
- योजना का लाभ पिछड़े इलाकों तथा ग्रामीण परिवारों की लड़कियों के लिए अधिकांश रूप से दिया जा रहा है।
कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश राज्य में दिन प्रतिदिन बालिकाओं की स्थिति में अस्थिरता देखी जा रही है जिसके चलते सरकार के द्वारा कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य केवल यही रखा गया है कि राज्य में गरीब परिवारों में बेटियों के जन्म के प्रति सकारात्मक भाव पैदा किया जा सके और उनकी शिक्षा अत्याधिकारियों के लिए जागरूक किया जाए।
कन्या सुमंगला योजना के उद्देश्यों के तहत लैंगिक समानता को भी कायम करना है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश रूप से कार्य करके यहां के लोगों के लिए प्रोत्साहन देने में काफी और सफल रही है।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Mukhya Mantri Kanya Sumangala Yojana)
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर सभी प्रकार की जानकारी को पढ़ाते हुए मैं सहमत हूं वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आगे बढ़ते हुए अभिभावक की कुछ महत्वपूर्ण डिटेल भरनी होगी।
- जानकारी भरते हुए प्रोसीड वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और योजना की एप्लीकेशन फॉर्म तक पहुंचे।
- एप्लीकेशन फॉर्म में जानकारी को स्टेप बाय स्टेप दर्ज करना होगा।
- इसके बाद मांगे गए सभी प्रकार के अनिवार्य दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब अंत में सबमिट कर देना होगा इस प्रकार से आवेदन पूरा हो जाएगा।
| Official Website | mksy.up.gov.in |
| Home Page | Visit Now |
Kanya Sumangala Yojana Online Apply 2025 – FAQs
कन्या सुमंगला योजना कब से शुरू की गई है?
कन्या सुमंगला योजना को वर्ष 2019 से शुरू किया गया है।
कन्या सुमंगला योजना किसके द्वारा चलाई जा रही है?
कन्या सुमंगला योजना वर्तमान मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा चलाई जा रही है।
कन्या सुमंगला योजना में पहले कितना पैसा मिलता था?
कन्या सुमंगला योजना में संशोधन के पहले ₹15000 तक की राशि प्रदान करवाई जाती थी।