MP Board Supply Result Date: इस दिन जारी होगा एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री का रिजल्ट

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से मई के महीने में कक्षा दसवीं तथा 12वीं दोनों बोर्ड कक्षाओं के परिणाम को एक साथ जारी किया गया था। इस परिणाम के दौरान जिन अभ्यर्थियों के लिए अपने निर्धारित विषयों में से एक या दो विषयों में सप्लीमेंट्री आई थी उनके लिए पुनः सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन भी किया गया है।

बताते चलें की कक्षा दसवीं तथा 12वीं दोनों विशेष कक्षाओं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 17 जून 2025 से 5 जुलाई 2025 तक पूरी करवाई गई है। 5 जुलाई तक सप्लीमेंट्री परीक्षा पूरी हो जाने के बाद अब विभाग के द्वारा इन अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू हुई है।

गुप्त सूत्रों के मुताबिक ऐसा पता चला है कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा इन पूरक परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 20 जुलाई 2025 तक पूरी कर ली जाएगी। मूल्यांकन पूरा हो जाने के बाद ही सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी हो सकेंगे।

एमपी बोर्ड सप्ली रिजल्ट डेट (MP Board Supply Result Date)

ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने बोर्ड की कक्षा में एक या फिर दो विषय में पूरक परीक्षा दी है उन सभी के लिए जानना बहुत जरूरी है कि उनके रिजल्ट कब तक जारी हो सकेंगे। परीक्षा विभाग के द्वारा रिजल्ट संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी ना आने पर ऐसे अभ्यर्थियों के बीच काफी गंभीरता देखने को मिल रही है।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा विभाग के द्वारा पूरक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पूरे हो जाने के बाद परिणाम की तिथि सुनिश्चित की जाएगी। बताते चलें की इस तिथि को परीक्षा के परिणाम जारी होने से पहले ही घोषित कर दिया जाएगा ताकि ऐसे अभ्यर्थी समय अनुसार अपना परिणाम चेक कर सके।

MP Board Supply Result 2025 Overview

विभाग का नाममाध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश
लेख का नामएमपी बोर्ड सप्ली रिजल्ट डेट
परीक्षा का नाममध्य प्रदेश बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा
कक्षा10वीं और 12वीं
परीक्षा तिथि17 जून 2025 से 5 जुलाई 2025
पासिंग मार्क्स33% या इससे अधिक
रिजल्ट मोडऑनलाइन
CategoryResult
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.mpbse.nic.in/

एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट की विशेषताएं

मध्य प्रदेश में आयोजित की गई सप्लीमेंट्री की परीक्षा के परिणाम की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं:-

  • यह परीक्षा परिणाम अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा।
  • अभ्यर्थी ऑनलाइन परिणाम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।
  • परिणाम में उनकी सभी प्रकार की जानकारी तथा रिजल्ट संबंधी विवरण उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • यह परिणाम अभ्यर्थियों के लिए अगली कक्षा में प्रवेश हेतु एक मात्र अवसर प्रदान करता है।

एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा में पासिंग मार्क्स

जिन अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड की परीक्षा में सप्लीमेंट्री आई है तथा उन्होंने यह एग्जाम दिया है उनकी जानकारी के लिए बता दे की बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं की तरह ही सप्लीमेंट्री परीक्षा में भी पासिंग मार्क्स एक समान रखे गए हैं अर्थात अभ्यर्थियों के लिए सफलता हेतु 33% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने आवश्यक होंगे।

ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने दो विषयों में सप्लीमेंट्री परीक्षा दी है जिसके चलते उन्हें एक विषय में 33 या फिर उससे कम अंक मिलते हैं तो वह फेल माना जाएगा अर्थात अभ्यर्थी के लिए दोनों ही विषयों में 33 अंकों से ऊपर अंक प्राप्त करने होते हैं।

एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट में उपलब्ध जानकारी

बोर्ड सप्लीमेंट्री के रिजल्ट में अभ्यर्थियों के लिए निम्न प्रकार की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी:-

  • अभ्यर्थी का नाम
  • परीक्षा का नाम
  • अभिभावक का नाम
  • रोल नंबर
  • एनरोलमेंट नंबर
  • एप्लीकेशन नंबर
  • निर्धारित विषय कोड
  • विषयों के कुल प्राप्त अंक
  • विषयवार अंक
  • सफलता की स्थिति इत्यादि।

एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट कब आएगा

जैसा कि हमने बताया है कि मध्य प्रदेश बोर्ड के द्वारा बोर्ड सप्लीमेंट्री की परीक्षा के परिणाम को लेकर अभी तक किसी भी प्रकार की तिथि पर दावा नहीं किया गया और ना ही इस विषय में कोई संबंधित सूचना जारी की गई है। हालांकि सोशल मीडिया पर सप्लीमेंट्री की परीक्षा के परिणाम को लेकर अनुमानित आंकड़े बताए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया के दावों के अनुसार बोर्ड सप्लीमेंट्री की परीक्षा के परिणाम को जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह की तिथियां में या फिर अगस्त महीने की प्रारंभिक तिथियां तक जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी रिजल्ट से जुड़ी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखे।

एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री का रिजल्ट कैसे चेक करें? (How to Check MP Board Supply Result)

एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने की आसान विधि निम्न प्रकार से है:-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज में आपके लिए रिजल्ट की लेटेस्ट लिंक मिल जाएगी उसे सेलेक्ट करना होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही अगली विंडो खुलेगी।
  • प्रदर्शित हुई विंडो में अभ्यर्थी का रिजल्ट संबंधी विवरण दर्ज करना होगा।
  • अब कैप्चा कोड भरे और सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार से बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट ऑनलाइन शो हो जाएगा।
Official Websitempbse.nic.in
Home PageVisit Now

MP Board Supplementary Result Date 2025 – FAQs

एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक सामग्री क्या है?

एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक सामग्री रोल नंबर का जन्म तिथि है।

एमपी बोर्ड के द्वारा अधिकतम कितने विषयों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित होती है?

एमपी बोर्ड के द्वारा अधिकतम दो विषयों के लिए ही सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित होती है।

एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा का उद्देश्य क्या है?

एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा का उद्देश्य केवल यही है कि अभ्यर्थियों को दो विषयों में फेल होने पर अगली कक्षा में प्रवेश हेतु सुनहरा अवसर दिया जा सके।

Leave a Comment