Lek Ladki Yojana 2025: लेक लाडकी योजना के लिए ऐसे करें आवेदन

महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा लड़कियों के विकास को बढ़ावा देने के लिए तथा उनके जन्म के प्रति लोगों में सकारात्मक भावना पैदा करने हेतु बेहद ही कल्याणकारी योजना को शुरू किया गया है जिसका नाम लेक लाडकी योजना 2025 है।

इस योजना के अंतर्गत 1 अप्रैल 2023 के बाद आर्थिक रूप से कमजोर तथा सीमित वर्ग के परिवारों में जन्मी लाडकी के लिए राज्य सरकार के द्वारा विशेष रूप से वित्तीय कवरेज प्रदान करवाया जाएगा जो उनके लिए जन्म से लेक बालिक होने तक मिलेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की लेक लाडकी योजना के अंतर्गत एक परिवार से दो लड़कियों के लिए तक यह सुविधा प्रदान करवाई जाने वाली है। अगर आपके घर में भी कोई बालिका है तथा इस योजना का लाभ दिलाना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए योजना में आवेदन करने की आवश्यकता अनिवार्य रूप से होगी।

लेक लाडकी योजना (Lek Ladki Yojana)

लेक लाडकी योजना के अंतर्गत मिलने वाली वित्तीय सहायता को बालिका के लिए 5 से 6 किस्तों के माध्यम से अलग-अलग वर्षों में प्रदान करवाया जाता है। बताते चलें कि यह लाभ बालिका के लिए प्रदान करवाने हेतु सबसे बड़ा सहयोग अभिभावक का ही होता है।

आर्टिकल का अध्ययन कर रहे महाराष्ट्र राज्य के व्यक्तियों के लिए आज हम यहां पर संबंधित योजना के बारे में पूरी जानकारी बताने वाले हैं और साथ में ही इस योजना में लाडकी के लिए पंजीकृत करने का सरल तरीका भी बताएंगे जिसके लिए हमारे साथ अंत तक जरूर जुड़े रहें।

Lek Ladki Scheme 2025 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
योजना का नाममहाराष्ट्र लेक लाडकी योजना
राज्यमहाराष्ट्र
योजना की शुरुआतवर्ष 2023
लाभ1,11,000 रुपए तक का वित्तीय कवरेज
लाभार्थीमहाराष्ट्र राज्य की पात्र बेटियां
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.punezp.gov.in/

लेक लाडकी योजना के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility for Lek Ladki Yojana)

महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा लेक लाडकी योजना को संचालित करते हुए निम्न प्रकार के पात्रता मापदंड को अनिवार्य रूप से सक्रिय किया है।-

  • यह योजना केवल महाराष्ट्र राज्य तक ही सीमित जिसका लाभ महाराष्ट्र राज्य के परिवार ही उठा सकते हैं।
  • ऐसे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तथा आय का कोई साधन नहीं है।
  • योजना में 1 अप्रैल 2023 के बाद जन्मी लड़कियों के लिए ही पात्र किया गया है।
  • योजना में पंजीकृत होने के लिए अभिभावक तथा बेटी के मूलभूत दस्तावेज भी आवश्यक होते हैं।

लेक लाडकी योजना में वित्तीय सहायता

महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा लेक लाडकी योजना के अंतर्गत ऐसा नियम बनाया गया है कि जो जो अभिभावक अपनी बालिकाओं के लिए योजना से पंजीकृत करवाते हैं उन सभी के लिए जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु तक 111000 रुपए तक का वित्तीय कवरेज प्रदान करवाया जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म तथा उसकी शिक्षा के लिए विशेष रूप से सहायता प्रदान करवाई जाती है इसके अलावा सबसे बड़ा फंड 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के बाद दिया जाता है जो उनके विवाह इत्यादि कार्यों के लिए काफी कल्याणकारी साबित होता है।

लेक लाडकी योजना में कब और कितना मिलेगा लाभ (Lek Ladki Yojana Benefits)

एक लाडकी योजना के अंतर्गत वित्तीय राशि को निम्न प्रकार से समय अनुसार किस्तों के माध्यम से प्रदान करवाया जाता है।-

बेटी के जन्म पर –

योजना के नियम अनुसार बालिका के जन्म पर ₹5000 तक का लाभ प्रदान किया जाता है।

कक्षा पहली में एडमिशन पर –

अगर बालिका कक्षा पहली में एडमिशन लेती है तो उसके लिए ₹4000 की किस्त प्रदान की जाती है।

कक्षा छठवीं में एडमिशन पर –

इसके अलावा कक्षा छठवीं में एडमिशन लेने पर उसके लिए ₹6000 का लाभ मिलता है।

कक्षा 11 वीं में एडमिशन पर –

कक्षा 11वीं में एडमिशन लेने पर उसके लिए ₹8000 दिए जाते हैं।

18 वर्ष की आयु होने पर-

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बेटी 18 वर्ष की पूरी हो जाती है तो उसके लिए 75000 का फंड दिया जाता है।

लेक लाडकी योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Lek Ladki Yojana)

  • लेक लाडकी योजना में आवेदन के लिए संबंधित सरकारी कार्यालय में जाना होगा।
  • यहां पर निर्देशों के आधार पर योजना का फार्म प्राप्त कर लेना होगा।
  • फार्म में अभिभावक स्वयं की तथा बेटी की महत्वपूर्ण जानकारी भरे।
  • इसके अलावा मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी को जोड़ें।
  • अब वेरिफिकेशन हेतु आवेदन को जमा कर दें और कुछ देर इंतजार करें।
  • सही जानकारी होने पर वेरिफिकेशन कंप्लीट कर दिया जाएगा इस प्रकार से एक लाडकी योजना में बालिका पंजीकृत हो जाएगी।
Official WebsitePunezp.gov.in
Home PageVisit Now

Maharashtra Lek Ladki Scheme 2025 – FAQs

लेक लाडकी योजना की शुरुआत कब हुई है?

लेक लाडकी योजना की शुरुआत 2023 में हुई है।

लेक लाडकी योजना का फायदा क्या है?

लेक लाडकी योजना का फायदा यही है कि आर्थिक वर्ग से कमजोर परिवारों की लड़कियों के लिए जन्म से लेकर पढ़ाई एवं विवाह के कार्यों के लिए वित्तीय सहायता मिल पाती है।

लेक लाडकी योजना का उद्देश्य क्या है?

लेक लाडकी योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों की लड़कियों की वित्तीय मदद करना तथा राज्य में बालिकाओं की स्थिति को मजबूत बनाना।

Leave a Comment