Laghu Udyami Yojana 2025: लघु उद्यमी योजना के आवेदन शुरू

लघु उद्यमी योजना को बिहार की राज्य सरकार के द्वारा संचालित किया जा रहा है। योजना के माध्यम से बिहार के नागरिकों को स्वरोजगार आरंभ करने हेतु 2 लाख रुपए की राशि दी जाती है। हालांकि यह सहायता राशि पहले तीन किस्तों में प्रदान की जाती थी। परंतु अब इस योजना के अंतर्गत नई अपडेट को जारी करते हुए अब इसमें बदलाव किया गया है।

यहां आपको बता दें कि बिहार सरकार अब लघु उद्यमी योजना की 200000 रूपए की वित्तीय सहायता की राशि को एक साथ देगी। तो इस प्रकार से अब सरकार ने यह लक्ष्य बनाया है कि बिहार में रहने वाले 94 लाख निर्धन परिवारों को इस योजना के माध्यम से लाभ दिया जाएगा।

तो यदि आप बिहार निवासी हैं और आप स्वरोजगार करने के लिए सरकार से 2 लाख रुपए लेना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको इसके लिए अपना आवेदन जमा करना जरूरी है। तो हम आपको आज इस लेख में बताएंगे कि कैसे आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस प्रकार से आपको इस लेख में आवेदन प्रक्रिया के अलावा जरूरी दस्तावेज, पात्रता इत्यादि के बारे में भी जानकारी देंगे।

लघु उद्यमी योजना (Laghu Udyami Yojana)

बिहार सरकार यह चाहती है कि राज्य के सभी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को वित्तीय तौर पर सहायता की जाए। राज्य सरकार के द्वारा ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले निवासी स्वरोजगार आसानी से कर सकें।

यही कारण है कि बिहार में अब लघु उद्यमी योजना को आरंभ किया गया है जिसका फायदा केवल गरीब परिवार ही ले सकते हैं। यहां आपको हम यह जानकारी के लिए बताते चलें कि इस योजना के द्वारा लाभार्थी गरीब परिवारों को 2 लाख रुपए की वित्तीय सहायता मिलती है जिससे कि वे अपने खुद के किसी छोटे-मोटे काम को आरंभ कर सकें।

आपको हम बताते चलें कि इस योजना के तहत पहले लाभार्थी नागरिकों को 200000 रूपए की राशि तीन किस्तों में तकरीबन 5 वर्षों के अंदर प्रदान की जाती थी। परंतु अब अपने ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। दरअसल अब इस योजना के अंतर्गत स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहन राशि एक साथ प्रदान की जाएगी।

Bihar Laghu Udyami Yojana 2025 Overview

विभाग का नामउद्योग विभाग, बिहार सरकार
योजना का नामलघु उद्यमी योजना
शुरुआतबिहार राज्य सरकार
वर्ष2025
लाभार्थीराज्य के गरीब परिवार
वित्तीय सहायता2 लाख रुपए
उद्देश्यलघु उद्यम शुरू करने में आर्थिक मदद प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://udyami.bihar.gov.in/

लघु उद्यमी योजना के तहत 94 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

लघु उद्यमी योजना बिहार के गरीब नागरिकों के लिए बेहद कारगर रहने वाली है। दरअसल ऐसा इसलिए है क्योंकि अब इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा एक साथ दो-दो लाख रुपए की राशि तकरीबन 94 लाख परिवारों को दी जाएगी।

इस प्रकार से हम आपको बता दें कि गरीब परिवार इस प्रोत्साहन राशि से अपना स्वरोजगार आरंभ कर सकते हैं। तो देखा जाए तो बिहार सरकार के द्वारा यह निर्णय केवल इसलिए लिया गया है ताकि बिहार के सभी गरीब नागरिकों को बेहतर जीवन जीने के लिए आत्मनिर्भर बनाया जाए।

लघु उद्यमी योजना के लिए पात्रता (Eligibility for Laghu Udyami Yojana)

बिहार के जो भी निवासी इस योजना के लिए अपना आवेदन देना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि इसके लिए इन्हें कुछ पात्रता को पूरा करना आवश्यक है और इस सबके बारे में हम आपको विस्तृत रूप से नीचे जानकारी दे रहे हैं –

  • लघु उद्यमी योजना का फायदा प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी हो।
  • आवेदक की उम्र 18 साल से लेकर 50 साल तक के बीच में होनी आवश्यक है।
  • आवेदनकर्ता के घर के सारे सदस्यों की कुल सालाना कमाई 72 हजार रुपए से ज्यादा ना हो।
  • आवेदक के परिवार के सिर्फ एक व्यक्ति को ही लघु उद्यमी योजना का फायदा मिल सकता है।
  • ऐसे लोग जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजार रहे हैं केवल इन्हें ही योजना का फायदा मिल पाएगा।

लघु उद्यमी योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज (Laghu Udyami Yojana Important Documents)

लघु उद्यमी योजना के लिए अगर आपको आवेदन जमा करना है तो ऐसे में आपके पास मुख्य रूप से निम्नलिखित बताए गए दस्तावेज अवश्य होने चाहिएं –

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

लघु उद्यमी योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Laghu Udyami Yojana)

लघु उद्यमी योजना के लिए जो भी बिहार के निवासी अपना फायदा लेना चाहते हैं तो इन्हें निम्नलिखित हमारे द्वारा बताए गए सारे चरणों को सही प्रकार से दोहराना होगा –

  • सर्वप्रथम आपको लघु उद्यमी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन करने वाले विकल्प को ढूंढकर इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • तुरंत बाद ही आपके समक्ष एक दूसरा नया पृष्ठ आएगा जहां पर आपको अपनी आधार संख्या को लिखकर ओटीपी का सत्यापन करना है।
  • अगले चरण के तहत फिर आपको पंजीकरण फॉर्म पूरा भरना है और ध्यान रहे कि सारी जानकारी सही लिखनी है।
  • फॉर्म भर लेने के बाद फिर आपको लघु उद्यमी योजना के लिए मांगे गए सारे दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • सबसे अंत में फिर आपको अपने आवेदन पत्र को जमा करने के बाद रसीद को प्राप्त करके रख लेना है।
Official Websiteudyami.bihar.gov.in
Home PageVisit Now

Bihar Laghu Udyami Scheme 2025 – FAQs

लघु उद्यमी योजना में आवेदन कैसे करें?

लघु उद्यमी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन राखी गई है, जिसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा कर सकते है।

लघु उद्यमी योजना में कितनी राशि की सहायता मिलती है?

इस योजना के अंतर्गत सभी पत्र लाभार्थियों को 2 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

लघु उद्यमी योजना की अंतिम तारीख़ क्या है?

इस योजना के अंतर्गत अभी तक बिहार राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Leave a Comment