Kalibai Scooty Yojana Rajasthan: मेधावी छात्राओं को मिल रही निशुल्क स्कूटी

राजस्थान राज्य में आर्थिक वर्ग से कमजोरी तथा गरीब परिवार की ऐसी लड़कियां जो पढ़ने में होनहार है तथा अपनी योग्यता के आधार पर कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलता प्राप्त करती है तथा मेधावी श्रेणी में आती है उन सभी के लिए राज्य सरकार की तरफ से विशेष प्रकार की योजना का संचालन किया जा रहा है जिसका नाम कालीबाई स्कूटी योजना है।

कालीबाई स्कूटी योजना के तहत ऐसी होनहार लड़कियों के लिए प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु मेघावी अंकों के आधार पर स्कूटी वितरण करवाई जाएगी। बताते चलें कि यह योजना राजस्थान में पिछले सालों से संचालित है जिसके तहत पिछले शैक्षिक सत्रों में भी मेघावी लड़कियों के लिए यह लाभ दिया गया है।

वर्ष 2024, 25 के शैक्षणिक सत्र में जिन लड़कियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है तथा मेघावी सूची में शामिल हुई है उन सभी के लिए लाभ दिया जाने वाला जिसके तहत राज्य सरकार के द्वारा प्रयोजना तैयार की जा रही है।

कालीबाई स्कूटी योजना राजस्थान (Kalibai Scooty Yojana Rajasthan)

कालीबाई स्कूटी योजना राजस्थान राज्य में काफी प्रचलित हो चुकी है जिसके अंतर्गत मुख्य रूप से पिछड़े इलाकों और आरक्षित जनजातीय की लड़कियों के लिए प्राथमिकता दी जा रही है। राजस्थान राज्य इस योजना पर विशेष ध्यान दे रही है जिसके अंतर्गत इस बार लड़कियों के लिए स्कूटी वितरण हेतु करोड़ों रुपए का खर्च किया जाने वाला है।

इस योजना की सबसे अच्छी बात तो यह है कि इसमें लड़कियों के लिए स्कूटी प्रदान करने हेतु दो विकल्प उपलब्ध करवाए जाते हैं जिसमें इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी का भी विकल्प होता है। छात्राएं अपनी सुविधा अनुसार किसी भी प्रकार की स्कूटी प्राप्त कर सकती हैं।

अगर आप राजस्थान राज्य के हैं तथा कालीबाई स्कूटी योजना के प्रति रुचि रखते हैं तो ऐसे में आपके लिए जानना बहुत ही आवश्यक है कि यह योजना किस प्रकार कार्य करती है तथा किन लड़कियों के लिए लाभ दिया जाएगा। आईए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी जानकारी को स्पष्ट करते हैं।

Kalibai Scooty Yojana 2025 Overview

विभाग का नामकॉलेज शिक्षा विभाग
योजना का नामकालीबाई स्कूटी योजना राजस्थान
राज्य राजस्थान
योग्यता12वीं में 65% अंक / सीबीएसई से 75%
वर्ष2025
लाभफ्री स्कूटी
लाभार्थीराजस्थान राज्य की पात्र छात्राएं
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://hte.rajasthan.gov.in/

कालीबाई स्कूटी योजना के लिए पात्रता (Eligibility for Kalibai Scooty Yojana Rajasthan)

कालीबाई स्कूटी योजना राजस्थान के लिए निम्न प्रकार के पात्रता मापदंड लागू है।-

  • इस योजना के अंतर्गत मूल रूप से राजस्थान राज्य के निवासी परिवारों की लड़कियों के लिए ही पात्र किया गया है।
  • अगर लड़की आरबीएसई से कक्षा 12वीं में 65% अंक प्राप्त करती है तथा सीबीएसई से 75% से अधिक अंक प्राप्त करती है तो ही स्कूटी मिलेगी।
  • उनके परिवार की आर्थिक स्थिति निम्न वर्ग की हो तथा वे राशन कार्ड धारक हो।
  • अभिभावक किसी भी सरकारी नौकरी में संलग्न नहीं होने चाहिए।
  • लड़की की कक्षा 12वीं सरकारी संस्थान के माध्यम से पूरी हुई हो।

कालीबाई स्कूटी योजना का उद्देश्य

राजस्थान राज्य में पिछले वर्ष से कालीबाई स्कूटी योजना के अंतर्गत मेघावी लड़कियों के लिए स्कूटी वितरण किए जाने का उद्देश्य केवल यही है कि जो लड़कियां कक्षा 12वीं के बाद किसी भी शहर या फिर अपने क्षेत्र से दूर पढ़ने के लिए जाती है उनके लिए आवागमन में समस्याओं का सामना न करना पड़े।

इसके अलावा ऐसी लड़कियां जो होनहार होने के बावजूद भी कक्षा 12वीं के बाद अपनी पढ़ाई विगत कारणों की वजह से बंद करने की मजबूर है उन सभी के लिए शैक्षिक क्षेत्र में विशेष प्रोत्साहन मिल सके ताकि वह अपनी योग्यताओं के आधार पर अपने भविष्य को बेहतर बना सके और अच्छा मुकाम हासिल कर सके।

कालीबाई स्कूटी योजना के लाभ (Kalibai Scooty Yojana Rajasthan Benefits)

कालीबाई स्कूटी योजना के फायदे निम्न प्रकार से है।-

  • इस योजना के अंतर्गत राजस्थान की प्रतिभाशाली छात्राओं के लिए बिल्कुल ही फ्री में स्कूटी मिल पाएगी।
  • अब उनके लिए कहीं बाहर पढ़ने में आवागमन की समस्याओं से भी राहत मिलेगी।
  • योजना में अधिकांश इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी ही दी जाती है जिसके चलते उन्हें पेट्रोल इत्यादि का खर्चा भी नहीं उठाना होगा।
  • राजस्थान राज्य में लड़कियों की शिक्षा के प्रति लोग सकारात्मक हो सकेंगे।
  • इस योजना के चलते अब ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों की शिक्षा के लिए काफी प्रोत्साहन मिल पाएगा।

स्कूटी वितरण हेतु कैंप आयोजित

राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा कालीबाई स्कूटी योजना के अंतर्गत ऐसा नियम बनाया गया है कि जो भी लड़कियां अपनी योग्यता के आधार पर इस योजना में आवेदन करती है उन सभी के लिए स्कूटी वितरण हेतु राजस्थान में सभी जिलों में जिला स्तरीय कैंप आयोजित करवाए जाएंगे।

इन जिला स्तरीय कैंपों में सभी पात्र छात्राओं के लिए आमंत्रित किया जाएगा तथा उन्हें राज्य के प्रमुख नेताओं एवं अधिकारियों की मौजूदगी में स्कूटी वितरण किया जाएगा। इस योजना में स्कूटी के साथ लड़कियों के लिए प्रशस्ति प्रमाण पत्र भी मिलेगा।

कालीबाई स्कूटी योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Kalibai Scooty Yojana Rajasthan)

कालीबाई स्कूटी योजना में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी होती है जिसके सामान्य चरण निम्न प्रकार से हैं।-

  • आवेदन हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पंजीकरण करने की आवश्यकता होगी।
  • अगर आप वेबसाइट पर पहले से पंजीकृत है तो आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • लॉगिन हो जाने के बाद ऑनलाइन फॉर्म को भरना होगा।
  • इसके बाद अपने आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • अब सबमिट बटन की सहायता से आवेदन को जमा करके आवेदन स्थिति की जांच कर सकते हैं।
Official Websitehte.rajasthan.gov.in
Home PageVisit Now

Rajasthan Kalibai Scooty Yojana 2025 – FAQs

कालीबाई स्कूटी योजना कब से शुरू की गई है?

कालीबाई स्कूटी योजना पिछले शैक्षिक सत्र से ही शुरू की गई है।

कालीबाई स्कूटी योजना का श्रेय किसे जाता है?

कालीबाई स्कूटी योजना का श्रेय भील श्रेणी के लिए जाता है।

कालीबाई स्कूटी योजना स्टेटस चेक करने के लिए आवश्यक सामग्री क्या है?

आवेदक छात्राएं कालीबाई स्कूटी योजना का फॉर्म स्टेटस अपने पंजीकरण क्रमांक की मदद से चेक कर सकती है।

Leave a Comment