India Post GDS 6th Merit List: इस दिन आएगी ग्रामीण डाक सेवक की 6वी मेरिट लिस्ट

भारतीय डाक विभाग के द्वारा फरवरी 2025 में जारी की गई ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती की चयन प्रक्रिया को योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। बताते चले कि अब तक भर्ती की 5 मेरिट लिस्ट तक जारी कर दी गई है।

आपके लिए जानकारी होगी कि ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती के अंतर्गत 21000 से अधिक पद संख्या को जारी किया गया था जिसके तहत 5 मेरिट लिस्ट जारी हो जाने पर आधे से ज्यादा पदों की भर्ती को पूरा किया जा चुका है।

भर्ती के लिए जारी किए गए आधे से ज्यादा पद भरे जाने के बाद अब बाकी बचे हुए पदों के लिए भी डाक विभाग के द्वारा प्रक्रिया सुचारू है अर्थात इन पदों के लिए भी उम्मीदवारों का चयन आगामी मेरिट लिस्टो के माध्यम से किया जाने वाला है। पांचवी मेरिट लिस्ट के बाद अब अन्य पदों की भर्ती के लिए विभाग के द्वारा छठवीं मेरिट लिस्ट भी जारी करवाई जाएगी।

इंडिया पोस्ट जीडीएस 6वी मेरिट लिस्ट (India Post GDS 6th Merit List)

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की छठी मेरिट लिस्ट का इंतजार सबसे अधिक उन उम्मीदवारों के लिए है जो भर्ती में आवेदन करने के बाद भी अभी तक किसी भी मेरिट लिस्ट के माध्यम से चयनित नहीं हो पाए हैं। बता दें की यह मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाली है।

डाक विभाग के द्वारा इंडिया पोस्ट जीडीएस की भर्ती के अंतर्गत प्रत्येक मेरिट लिस्ट को एक महीने के अंतराल पर जारी किया गया है उसी हिसाब से पांचवी मेरिट लिस्ट जारी हो जाने के बाद इस विशेष छठवीं मेरिट लिस्ट को भी एक महीने बाद ही जारी किए जाने की संभावना है।

Post Office 6th Merit List 2025 Overview

विभाग का नामभारतीय डाक विभाग
लेख का नामइंडिया पोस्ट जीडीएस 6वी मेरिट लिस्ट
पद संख्या 21000 से अधिक
वर्ष2025
छठी मेरिट लिस्ट के लिए तिथि20 या फिर 22 जुलाई 2025 (संभावित)
आगामी मेरिट लिस्ट6वी
लिस्ट का माध्यमऑनलाइन
CategoryResult
आधिकारिक वेबसाइटhttps://indiapostgdsonline.gov.in/

इंडिया पोस्ट जीडीएस 6वी मेरिट कट ऑफ

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के अंतर्गत छठवीं मेरिट लिस्ट का कट ऑफ इस प्रकार से हो सकता है:-

  • सामान्य श्रेणी के लिए यह कट ऑफ 80 से 85 अंकों तक का हो सकता है।
  • पिछड़ा वर्ग के लिए कट ऑफ न्यूनतम 75 तथा अधिकतम 80 अंकों तक जाएगा।
  • वहीं अनुसूचित जाति की बात करें तो उनके लिए 70 से 75 के कट ऑफ की संभावना है।
  • इसके अलावा अनुसूचित जनजाति के लिए 65 से 70 अंकों के बीच में कट ऑफ तय किया जा सकता है।

जीडीएस मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद क्या होगा

इंडिया पोस्ट विभाग के द्वारा जारी की गई जीडीएस की भर्ती के अंतर्गत मेरिट जारी हो जाने के बाद मेरिट में शामिल उम्मीदवारों की दस्तावेज सत्यापन करवाए जाते हैं। सभी सत्यापन की प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों के लिए अपने शैक्षिक तथा पहचान सभी प्रकार के दस्तावेजों को लेकर संबंधित केंद्र में पहुंचना होता है।

दस्तावेजों का सत्यापन सफलतापूर्वक हो जाने के बाद उम्मीदवारों के लिए मेडिकल चेकअप करवाना होता है तत्पश्चात ही उनके लिए विभिन्न क्षेत्रों में जीडीएस के पदों पर नियुक्त किया जाता है।

इंडिया पोस्ट जीडीएस 6वी मेरिट लिस्ट की जानकारी

इंडिया पोस्ट जीडीएस की छठी मेरिट लिस्ट से जुड़ी कुछ मुख्य बातें इस प्रकार होते हैं:-

  • यह लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी।
  • लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के नाम तथा उनके पंजीकरण क्रमांक दर्ज होंगे।
  • इस लिस्ट को सभी राज्यों में एक साथ ही जारी करवाया जाएगा।
  • यह मेरिट लिस्ट जीडीएस भर्ती की अंतिम मेरिट लिस्ट हो सकती है।
  • मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों के लिए एक सप्ताह में ही दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया जाएगा।

इंडिया पोस्ट जीडीएस 6वी मेरिट लिस्ट कब होगी जारी

ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती के अंतर्गत छठी मेरिट लिस्ट जारी किए जाने को लेकर विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार की आधिकारिक पोस्ट नहीं की गई है हालांकि सोशल मीडिया के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि यह मेरिट लिस्ट जुलाई महीने के तीसरे सप्ताह तक जारी की जा सकती है।

संभावित तौर पर ग्रामीण डाक सेवा की छठी मेरिट लिस्ट जारी किए जाने के लिए तिथि 20 या फिर 22 जुलाई 2025 तक हो सकती है। हालांकि लिस्ट जारी होने के नजदीकी दिनों तक विभाग के द्वारा सुनिश्चित तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।

इंडिया पोस्ट जीडीएस 6वी मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें? (How to Check India Post GDS 6th Merit List)

  • इंडिया पोस्ट जीडीएस की 6वी मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर लिस्ट की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अगले पेज पर जाएं और आवश्यक विवरण को सेलेक्ट करें।
  • अनिवार्य विवरण पूरा हो जाने के बाद कैप्चर भरे और सबमिट कर दें।
  • इस प्रकार से ऑनलाइन लिस्ट खुल जाएगी जिसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं।
Official Websiteindiapostgdsonline.gov.in
Home PageVisit Now

GDS 6th Merit List 2025 – FAQs

जीडीएस भर्ती के आवेदन कब से कब तक करवाए गए हैं?

जीडीएस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी से लेकर 3 मार्च 2025 तक करवाई गई है।

जीडीएस भर्ती में आरक्षण किसे दिया जा रहा है?

जीडीएस भर्ती में विशेष आरक्षण एससी, एसटी तथा महिला उम्मीदवारों के लिए दिया जा रहा है।

जीडीएस भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट कब जारी हुई थी?

आवेदन पूरे हो जाने के बाद जीडीएस भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में जारी की गई थी।

Leave a Comment