देश में विभिन्न राज्यों की तरह ही हरियाणा राज्य में भी आर्थिक वर्ग से कमजोर तथा गरीबी रेखा या फिर उससे नीचे की श्रेणी के आने वाले परिवारों के लिए राशन कार्ड बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है। बता दे कि यहां पर मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों के ही राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं।
राशन कार्ड की प्रक्रिया के चलते जिन व्यक्तियों ने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है उनके आवेदन के आधार पर हरियाणा राज्य में राशन कार्ड की लिस्ट को भी जारी किया जा रहा है। इस लिस्ट में उन सभी व्यक्तियों के नाम शामिल किए जा रहे हैं जिनके लिए राशन कार्ड हेतु चयनित किया गया है।
जिन व्यक्तियों ने अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था उन सभी के लिए लिस्ट में अपना नाम चेक करना बहुत ही जरूरी है। लिस्ट में नाम चेक करने से पहले उनके लिए सुनिश्चित करना होगा कि यह लिस्ट कहां मिलेगी और किस प्रकार से इसे चेक करेंगे।
हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट (Haryana Ration Card List)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में राशन कार्ड की लिस्ट को ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों प्रकार से जारी किया गया है। हालांकि आवेदकों के द्वारा अधिकांश से ऑनलाइन माध्यम से ही लिस्ट चेक की जारही है। ऑनलाइन राशन कार्ड की लिस्ट चेक करना बेहद ही सरल है।
ऑनलाइन माध्यम से राशन कार्ड की लिस्ट में नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको ऑनलाइन राशन कार्ड जस्ट को डाउनलोड करना आवश्यक होगा जिसके बाद ही इस लिस्ट की स्थिति आप देख पाएंगे। आईए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से हरियाणा राशन कार्ड की ऑनलाइन लिस्ट को डाउनलोड करने की पूरी विधि क्रमवार बताते है।
Haryana Ration Card Gramin List 2025 Overview
| विभाग का नाम | खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा” |
| योजना का नाम | राशन कार्ड योजना |
| लेख का नाम | हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट |
| राशन कार्ड के प्रकार | एपीएल राशन कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, अत्यंत्योदय राशन कार्ड |
| लाभ | खाद्यान्न सामग्री को उचित दामों में उपलब्ध करना |
| लाभार्थी | हरियाणा राज्य के समस्त पात्र नागरिक |
| लिस्ट का माध्यम | ऑनलाइन |
| श्रेणी | सरकारी योजना |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://epos.haryanafood.gov.in/ |
हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट के लिए पात्रता (Eligibility for Haryana Ration Card List)
हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा राशन कार्ड बनवाने के लिए निम्न प्रकार के पात्रता मापदंड निर्धारित किए गए हैं जिनके आधार पर ही आवेदकों के लिए राशन कार्ड हेतु चयनित करके लिस्ट में शामिल किया जाता है।-
- आवेदक परिवार का मुखिया हो तथा आयु 18 वर्ष से ऊपर की हो चुकी हो।
- परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो तथा वह गरीबी रेखा के नीचे की श्रेणी में आता हो।
- परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी से जुड़ा न हो और ना ही सरकारी पेंशन लेता हो।
- परिवार के मुखिया के नाम पर कोई आधिकारिक या फिर निजी भूमि ना हो।
हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट कहाँ देखें
राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले जो व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से राशन कार्ड की बेनिफिशियरी लिस्ट चेक करने जा रहे हैं उनकी जानकारी के लिए बता दें कि राशन कार्ड की बेनिफिशियरी लिस्ट को आधिकारिक तौर पर खाद्य सुरक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी किया जाता है।
आवेदक किसी भी डिजिटल डिवाइस से हरियाणा खाद्यान्न सुरक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लिस्ट की लिंक को सर्च कर सकते हैं और निर्देशित जानकारी के अनुसार इस लिस्ट को डाउनलोड करके अपना नाम देख सकते हैं।
हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट की विशेषताएं
हरियाणा राज्य में राशन कार्ड के लिए जारी की जाने वाली लिस्ट की विशेषताएं निम्न प्रकार से है।-
- राशन कार्ड की लिस्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से देखने को मिलती है।
- यह लिस्ट राज्य के सभी जिलों के लिए तथा ग्राम पंचायत के लिए अलग-अलग प्रकार से जारी होती है।
- आवेदन के तौर पर लिस्ट को कई भागों में अपलोड किया जाता है।
- लिस्ट के माध्यम से केवल जरूरतमंद तथा पात्र परिवारों के लिए ही राशन कार्ड मिल पाता है।
राशन कार्ड योजना का उद्देश्य
सरकार के द्वारा प्रत्येक राज्यों में हर वर्ष राशन कार्ड बनाए जाते हैं जिसका उद्देश्य केवल यही है कि गरीब परिवार जिनके पास आय का कोई पर्याप्त जरिया नहीं है या फिर परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है उनके लिए सरकारी तौर पर विशेष सहायता प्रदान करवाई जा सके ताकि वे जीवन यापन में सहूलियत प्राप्त कर पाए।
हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें? (How to Check Haryana Ration Card List)
हरियाणा राज्य के आवेदक व्यक्ति राशन कार्ड की लिस्ट को निम्न चरणों के मुताबिक ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचे।
- यहां से राशन कार्ड के लिए जारी की गई नई लिस्ट को सेलेक्ट करें।
- अगली विंडो खुलेगी जहां से निर्देशानुसार पूरी जानकारी को चाहत करना होगा।
- इसके बाद सर्च वाले ऑप्शन पर क्लिक करें तत्पश्चात आपके सामने राशन कार्ड की लिस्ट का पीडीएफ आ जाएगा।
- प्रदर्शित हुए इस पीडीएफ को डाउनलोड कर लेना होगा।
- इस प्रकार से डाउनलोड किए गए इस पीडीएफ में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
| Official Website | epos.haryanafood.gov.in |
| Home Page | Visit Now |
Ration Card List 2025 – FAQs
राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?
राशन कार्ड तीन प्रकार के (एपीएल राशन कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, अत्यंत्योदय राशन कार्ड)होते हैं।
राशन कार्ड क्यों बनाया जाता है?
राशन कार्ड गरीब परिवारों के लिए सरकारी सहायता प्रदान करने हेतु बनाया जाता है।
राशन कार्ड की ऑफलाइन लिस्ट कैसे चेक करें?
राशन कार्ड की ऑफलाइन लिस्ट खाद्यान्न विभाग में जाकर चेक कर सकते हैं।