Haryana Kalpana Chawla Scholarship Yojana: कल्पना चावला स्कॉलरशिप के लिए ऐसे करें आवेदन

हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा होनहार लड़कियों की स्नातक या फिर स्नातकोत्तर की पढ़ाई को प्रोत्साहन प्रदान करते हुए विशेष प्रकार की योजना का शुभारंभ किया गया है जिसका नाम हरियाणा कल्पना चावला स्कॉलरशिप योजना है।

इस योजना के अंतर्गत ऐसी छात्राएं जो विज्ञान, प्रौद्योगिकी, गणित ,इंजीनियरिंग संबंधित डिग्री डिप्लोमा में अध्यनरत है उन सभी के लिए स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत लाखों रुपए तक की स्कॉलरशिप हर साल उपलब्ध करवाई जाने वाली है जिससे वह अपने पढ़ाई के खर्चों को आसानी के साथ उठा पाएंगी।

हरियाणा राज्य की जो छात्राएं संबंधित पाठ्यक्रम में अध्यनरत है उन सभी के लिए इस विशेष स्कॉलरशिप पर योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की आवश्यकता होती है। आवेदन के आधार पर ही उनकी योग्यताओं के अनुसार स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाता है।

हरियाणा कल्पना चावला स्कॉलरशिप योजना (Haryana Kalpana Chawla Scholarship Yojana)

हरियाणा कल्पना चावला स्कॉलरशिप योजना लड़कियों के लिए अपना करियर बनाने के लिए तथा अपने भविष्य के लिए बेहतरीन विकल्प चुनने के लिए बहुत ही कारगर साबित होने वाली है। बताते चलेगी राज्य सरकार के द्वारा सभी वर्ग तथा श्रेणी की लड़कियों के लिए एक समान लाभ प्रदान किया जाता है।

राज्य सरकार के द्वारा योजना को संतुलित तथा पारदर्शी बनाए रखने के लिए विशेष पात्रता मापदंड और नियम भी निर्धारित किए गए हैं जिसके आधार पर ही लड़कियों के आवेदन स्वीकृत किए जाते हैं। आईए आज हम इस आर्टिकल में आपके लिए हरियाणा कल्पना चावला स्कॉलरशिप योजना की पूरी जानकारी देते हैं।

Kalpana Chawla Scholarship Haryana 2025 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा
योजना का नामहरियाणा कल्पना चावला स्कॉलरशिप योजना
योजना की शुरुआतवर्ष 2012-13
राज्यहरियाणा
लाभ₹100000 तक की छात्रवृत्ति
लाभार्थीहरियाणा राज्य की बेटियाँ जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.haryana.gov.in/

हरियाणा कल्पना चावला स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता (Eligibility for Haryana Kalpana Chawla Scholarship Yojana)

हरियाणा कल्पना चावला स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत छात्राओं के कुछ बेसिक पात्रता मापदंड प्रकार से हैं:-

  • ऐसी छात्राएं जो मूल रूप से हरियाणा राज्य की निवासी है तथा यहीं पर महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रही है।
  • इस योजना में विज्ञान प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग डिग्री डिप्लोमा संबंधी छात्राओं के लिए लाभ दिया जाएगा।
  • यह स्कॉलरशिप स्कीम केवल स्नातक तथा स्नातकोत्तर लिए ही चलाई गई है।
  • जिन लड़कियों की पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं है वह इस योजना का लाभ उठा सकती है।

हरियाणा कल्पना चावला स्कॉलरशिप में मिलने वाली राशि

हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्पना चावला स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत ऐसा नियम बनाया गया है कि जो भी लड़कियां अपनी योग्यता के आधार पर योजना में आवेदन करती है उन सभी के लिए डिग्री या डिप्लोमा के निर्धारित वर्षों में ₹100000 तक की राशि हर साल दी जाएगी।

बताते चलें कि ₹100000 की यह छात्रवृत्ति लिमिट अधिकतम रूप से इसके अलावा यह लाभ अलग-अलग योग्यता के अनुसार अलग-अलग प्रकार से भी हो सकता है। हरियाणा कल्पना चावला स्कॉलरशिप डायरेक्ट लड़कियों के व्यक्तिगत खाते में ही भेजी जाती है।

हरियाणा कल्पना चावला स्कॉलरशिप योजना के लाभ (Haryana Kalpana Chawla Scholarship Yojana Benefits)

हरियाणा राज्य की कल्पना चावला स्कॉलरशिप योजना के लाभ निम्न प्रकार से हैं:-

  • लड़कियों के लिए अपनी ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए काफी अच्छी मदद मिल पा रही है।
  • उनकी पढ़ाई अब बिना किसी वित्तीय व्यवधान के निरंतर रूप से हो पा रही है।
  • विज्ञान, प्रौद्योगिकी, गणित संबंधी डिग्री डिप्लोमा वाली लड़कियों के लिए अपने पाठ्यक्रम में अध्ययन करने के लिए विशेष प्रोत्साहन मिल पा रहा है।
  • इस छात्रवृत्ति की मदद से वह अपनी योग्यता के अनुसार अच्छा मुकाम भी हासिल कर पा रही है।

हरियाणा कल्पना चावला स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Haryana Kalpana Chawla Scholarship Yojana)

छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप योजना में आवेदन करने हेतु किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसलिए हमने इस आर्टिकल में आवेदन संबंधी चरण भी उपलब्ध करवाए हैं जो निम्न प्रकार से हैं:-

  • सबसे पहले योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर लेना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज में आपके लिए स्कॉलरशिप में अप्लाई करने का ऑप्शन मिलेगा।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करें और डायरेक्ट स्कॉलरशिप योजना के फॉर्म तक पहुंच जाए।
  • फार्म में अनिवार्य जानकारी को भरते हुए डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
  • अंत में जानकारी की समीक्षा करते हुए सबमिट कर दें इस प्रकार से आवेदन कंप्लीट हो जाएगा।
Official WebsiteHaryana.gov.in
Home PageVisit Now

Kalpana Chawla Scholarship Yojana 2025 – FAQs

हरियाणा कल्पना चावला स्कॉलरशिप योजना कब शुरू की गई है?

हरियाणा कल्पना चावला स्कॉलरशिप योजना 2012 , 13 में शुरू की गई है।

हरियाणा कल्पना चावला स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य क्या है?

हरियाणा कल्पना चावला स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य विशेष पाठ्यक्रमों में अध्यनरत लड़कियों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

हरियाणा कल्पना चावला स्कॉलरशिप योजना का स्टेटस कहां से देखें?

हरियाणा कल्पना चावला स्कॉलरशिप योजना का स्टेटस आवेदन वाली आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण क्रमांक और पासवर्ड की मदद से चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment