आयुष्मान कार्ड बेनिफिशियरी लिस्ट को सरकार ने करोड़ों गरीब और आर्थिक रूप से परिवारों के लिए आरंभ कर दिया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि जिन लोगों का नाम इस सूची में दर्ज है इन्हें स्वास्थ्य सेवाओं की कोई भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
दरअसल सूचीबद्ध किए गए लोगों को सरकार के द्वारा 5 लाख रुपए का इलाज बिल्कुल फ्री में दिया जाएगा। इस प्रकार से किसी भी रोग का इलाज करवाने पर आयुष्मान कार्ड धारकों को अस्पताल का बिल नहीं देना होगा। इसलिए आपको नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के द्वारा घोषित की गई आयुष्मान कार्ड की नई सूची को तुरंत देखना चाहिए।
तो यदि आपने अपना आवेदन जमा किया है और आपका कार्ड अभी तक नहीं बना है तो आपको आयुष्मान कार्ड बेनिफिशियरी लिस्ट को तुरंत देख लेना चाहिए। इस तरह से आप अपनी पात्रता के बारे में जान पाएंगे और इसके पश्चात इस योजना के अंतर्गत फ्री स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड लाभार्थी सूची को देखने की सही और विस्तृत जानकारी।
आयुष्मान कार्ड बेनिफिशियरी लिस्ट (Ayushman Card Beneficiary List)
आयुष्मान कार्ड योजना हमारी केंद्र सरकार के द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत चलाई जा रही है। आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि सरकार के द्वारा इस योजना के लाभार्थियों को प्रत्येक साल 500000 रूपए का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। इस प्रकार से गरीब नागरिकों को फिर दवाइयां, इलाज, परीक्षण और ऑपरेशन इत्यादि के लिए मुफ्त में सहायता मिलती है
तो इस प्रकार से सरकार की तरफ से जो आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाता है इसका उपयोग करके रोगी योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध किए गए अस्पतालों में मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड देशभर के लगभग सभी अस्पतालों के लिए मान्य है। इस प्रकार से फिर चाहे वह अस्पताल सरकारी हो या फिर निजी आयुष्मान कार्ड प्राप्त करके निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त की जा सकती हैं।
Ayushman Card List 2025 Overview
| विभाग का नाम | राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) |
| योजना का नाम | आयुष्मान भारत योजना |
| योजना की शुरुआत | सितम्बर 2018 |
| संचालक | केंद्र सरकार |
| लाभ | ₹5 लाख का मुफ्त इलाज |
| लाभार्थी | भारतीय पात्र नागरिक |
| लिस्ट का माध्यम | ऑनलाइन |
| श्रेणी | सरकारी योजना |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://beneficiary.nha.gov.in/ |
आयुष्मान कार्ड योजना के फायदे (Ayushman Card Yojana Benefits)
आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत जिन लोगों को लाभार्थी बनाया जाता है और कार्ड दिया जाता है, इन सबको सरकार के द्वारा बहुत ही स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का फायदा मिलता है और इसके अलावा और भी कई प्रकार के फायदे प्राप्त होते हैं जैसे –
- सरकार द्वारा चिकित्सा परीक्षा व उपचार और परामर्श बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध कराया जाता है।
- अस्पताल में यदि रोगी को भर्ती किया जाता है तो इससे पहले के होने वाले सारे खर्च सरकार उठाती है।
- रोगी के लिए दवाइयां और चिकित्सा सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती हैं।
- अस्पताल में बीमार व्यक्ति के सारे खर्च जैसे खाने का खर्च, रहने का खर्च इत्यादि योजना के तहत पूरे किए जाते हैं।
- जिनके पास आयुष्मान कार्ड होता है इन सबको हर साल 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा मिलता है।
- देश के विभिन्न सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में निशुल्क उपचार करवाया जा सकता है।
आयुष्मान कार्ड बेनिफिशियरी लिस्ट की जानकारी
एनएचए की तरफ से सभी पात्रता रखने वाले गरीब परिवारों के लिए आयुष्मान कार्ड की लाभार्थी सूची की घोषणा की गई है। यहां आपको हम बता दें कि इस लिस्ट में लाखों जरूरतमंद और गरीब नागरिकों के नाम को जोड़ा गया है। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि जिन लोगों का नाम इस नई सूची में आ गया है तो इन्हें फिर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए समस्या नहीं होगी।
इस तरह से जरूरतमंद गरीब नागरिक नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन तरीके का इस्तेमाल करके इस नई लाभार्थी सूची को देख सकते हैं। इस प्रकार से हम आपके यहां बता दें कि इस सूची में केवल ऐसे लोगों को ही प्राथमिकता दी जाती है जिनकी हर महीने की कमाई बहुत कम होती है।
आयुष्मान कार्ड बेनिफिशियरी लिस्ट के लिए पात्रता (Eligibility for Ayushman Card Beneficiary List)
- देश के ऐसे परिवार जिनकी आर्थिक रूप से स्थिति खराब है वे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
- आवेदक परिवार के पास आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए बीपीएल कार्ड अवश्य होना चाहिए।
- समाज के वंचित, पिछड़े वर्ग या असंगठित क्षेत्र के श्रमिक आवेदन दे सकते हैं।
- योजना के तहत दिव्यांगजनों, महिलाओं, वंचित समुदायों के नागरिकों को प्राथमिकता दी जाती है।
आयुष्मान कार्ड बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे चेक करें? (How to Check Ayushman Card Beneficiary List)
यदि आपको आयुष्मान कार्ड की लाभार्थी सूची को ऑनलाइन तरीके के माध्यम से चेक करना है तो ऐसे में आपको नीचे बताए गए सारे महत्वपूर्ण चरणों को एक के बाद एक अपनाना होगा –
- सर्वप्रथम आपको आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
- अब आपको होम पृष्ठ पर आपको बेनिफिशियरी वाले विकल्प को ढूंढ कर इस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर सही प्रकार से दर्ज करना है और ओटीपी प्राप्त करना है।
- आगे आपको ओटीपी और कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
- वेबसाइट पर लॉगिन होने के बाद फिर आपको राज्य, जिला, तहसील, योजना, आधार जैसे विवरण को चुन लेने के बाद सर्च का बटन दबाना है।
- इसके बाद आपके सामने आपके घर आयुष्मान कार्ड सूची खुलकर आ जाएगी।
- यहां आप इस लिस्ट को अब चेक करके यह जान सकते हैं कि आप और आपके परिवार को इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड मिलेगा या नहीं।
| Official Website | beneficiary.nha.gov.in |
| Home Page | Visit Now |
Ayushman Card Yojana List 2025 – FAQs
आयुष्मान कार्ड की बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे चेक कर सकते हैं?
आयुष्मान कार्ड की बेनिफिशियरी लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन चेक किया जा सकता है।
आयुष्मान कार्ड योजना के तहत कितना लाभ दिया जाता है?
आयुष्मान कार्ड योजना में 5 लाख रूपए का स्वस्थ्य बिमा प्रदान किया जाता है।
आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत कब हुई?
आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सितम्बर 2018 में शुरू किया गया।